Faridabad News: मालब पॉलिटेक्निक कॉलेज में 25 युवाओं ने किया रक्तदान
Faridabad News: नूंह के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मालब में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें 25 युवाओं ने रक्तदान किया। प्रधानाचार्य रहीश अहमद ने नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया और इसके जीवनरक्षक महत्व पर प्रकाश डाला। रेड क्रॉस अधिकारी ने रक्तदान के चिकित्सकीय मानकों की जानकारी दी, जबकि तकनीकी समन्वयक ने सड़क सुरक्षा, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण का संदेश दिया।

Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मालब में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उपायुक्त एवं सोसायटी के अध्यक्ष अखिल पिलानी के मार्गदर्शन और सचिव महेश गुप्ता की देखरेख में आयोजित शिविर में 25 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य रहीश अहमद ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है और कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
जिला रेड क्रॉस सोसायटी के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश सिंह मलिक ने विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व और इसके लिए जरूरी चिकित्सकीय मानकों की जानकारी दी। वहीं, टेक्निकल कोऑर्डिनेटर नितिन वर्मा ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया।-----


