Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsBK Hospital to Offer Affordable Dental Implants Soon
 बीके अस्पताल में जल्द शुरू होगा दांतों का प्रत्यारोपण

बीके अस्पताल में जल्द शुरू होगा दांतों का प्रत्यारोपण

संक्षेप:

-इसकी अनुमति के लिए बीके अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र लिखा---------------------फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बीके अस्पताल में दांतों का उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही...

Nov 13, 2025 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

बीके अस्पताल में दांतों का उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही प्रत्यारोपण की भी सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी अनुमति के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र लिखा है। इसके शुरू होने से मरीजों को बीके अस्पताल सस्ती दरों पर दांतों के प्रत्यारोपण की बेहतर सुविधा मिलने लगेगी। बीके अस्पताल में दंत चिकित्सा पूरा अलग से विभाग हैं। यहां पर आरसीटी सहित कई तरह के उपचार निशुल्क किए जाते हैं। इसके अलावा बीके अस्पताल में अभी हाल ही में आड़े-मेड़े दांतों को सीधा करने के लिए तार बंदी भी रियायती दरों पर शुरू की गई है।अब इसमें दांतों का प्रत्यारोपण भी शुरू होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके शुरू होने के बाद लोग प्रत्यारोपण करवाकर अपने चेहरे की मुस्कराहट को दोबारा से वापस ला सकेंगे। दांत के अभाव में शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी पड़ेगी। ------ सस्ती दरों पर मिलेगा उपचार बीके अस्पताल में दांतों का प्रत्यारोपण निजी की तुलना में सस्ती दरों पर होगा। यदि स्वास्थ्य निदेशालय ने दांतों के प्रत्यारोपण की मंजूरी मिलती है, तो महंगी दरों पर दांतों का प्रत्यारोपण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। बता दें कि निजी अस्पताल में एक दांत का प्रत्यारोपण कराने में 20 से 25 हजार रुपये लगते हैं, जबकि बीके अस्पताल में 50 प्रतिशत से अधिक छूट पर प्रत्यारोपण करा सकेंगे। ----- स्लॉट वाइज किया जाएगा प्रत्यारोपण दांतों के प्रत्यारोपण के लिए मरीजों को एक टाइम दिया जाएगा। सप्ताह में दो या तीन दिन प्रत्यारोपण का काम होगा। एक दिन में चार से पांच मरीजों को प्रत्यारोपण किया जाएगा। इसके लिए मरीजों को टाइम स्लॉट दिया जाएगा। उस दिन मरीज जाकर अपना उपचार करवा सकेगा। स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रयास है कि अगले वर्ष मार्च तक यह सुविधा शुरू कर दी जाए।बता दें कि बीके अस्पताल में प्रतिदिन 80 से 90 दांतों के मरीजों की ओपीडी रहती है। ---- स्वीकृति के बाद तय होंगी दरें दांतों का प्रत्यारोपण रियायतीदरों पर होगा। स्वास्थ्य निदेशालय से स्वीकृति मिलने के बाद इसके सामान की आपूर्ति करने वाले वेंडरों के साथ बैठक होगी। बैठक में सभी पहलु पर चर्चा करने के बाद दरें जारी होगी। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि निजी अस्प्तालों की तुलना में बहुत ही रियायत दरें होंगी। ------- दंत रोग विभाग की तरफ से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। हमारे पास आर्थोडॉन्टिस्ट सहित तमाम चिकित्सकों की पूरी टीम हैं और इसका पूरा अलग से विभाग चलाया जा रहा है। यदि मंजूरी मिलती है तो यह बीके अस्पताल बेहतर चिकित्सा सुविधा की तरफ एक कदम बढ़ाएगा। -डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ---- अभिषेक शर्मा \B