ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादउपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं: अमित शाह

उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं: अमित शाह

सूरजकुंड में पिछले तीन दिन से चल रहे भारतीय जनता पार्टी के मंथन शिविर में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 2019 के लोकसभा चुनाव की जीत को लेकर मंत्र दे...

उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं: अमित शाह
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादSat, 16 Jun 2018 09:27 PM
ऐप पर पढ़ें

सूरजकुंड में पिछले तीन दिन से चल रहे भारतीय जनता पार्टी के मंथन शिविर में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 2019 के लोकसभा चुनाव की जीत को लेकर मंत्र दे गए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को लेकर सुबह करीब सवा दस बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंथन शिविर में पहुंचे। जहां उन्होंने अमित शाह के पहुंचने पर अभिनंदन किया। इसके बाद दीप प्रज्जवलित करके मंथन शिविर की शुरुआत की गई। दरअसल, संगठन मंत्रियों के इस मंथन शिविर से मुख्यमंत्री को भी दूर रखा गया था। मीडियाकर्मियों को भी करीब एक किलोमीटर दूरी पर ही रोक लिया गया।

बैठक में मिशन 2019 के लक्ष्य 400 के पार को फतह करने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। राष्ट्रीयाध्यक्ष अमितशाह ने संगठन महामंत्रियों के सामने प्रस्तुत रणनीति पर चर्चा करते हुए जीत के कई मंत्र दिए। शिविर में हाल ही में कर्नाटक समेत भाजपा की मिली हार पर भी मंथन किया।

मंथन शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश भर से आए भाजपा के संगठन मंत्रियों से बातचीत कर पहले देश में मौजूदा राजनीति स्थिति के बारे में पता किया। इसके बाद लोकसभा चुनाव जीत को लेकर मंथन किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2019 लोकसभा चुनावों को लेकर पूरे जोश व तैयारियों के साथ मैदान में कामयाबी के लिए जीत का मंत्र दिया।

बता दें कि इससे पहले सभी संगठन मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मिले थे तथा उन्होंने अपने अपने क्षेत्र की रिपोर्ट कार्ड उन्हें दी थी। पिछले लोकसभा चुनाव से पूर्व भी भाजपा ने यहीं से लोकसभा चुनाव की रणनीति का बिगुल बजाया था और चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर सत्ता को कब्जाया था। इसके चलते इस बार भी देश का सत्तारूढ़ राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर फरीदाबाद सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस से लोकसभा चुनाव की जीत का आगाज किया है। सूत्रों का कहना है कि मंथन शिविर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संगठन मंत्रियों से कहा कि वे जनता के बीच भाजपा के विकास कार्यों की उपलब्धियों का बखान करें।

-------------

क्षेत्रीय संगठन की बिगड़ी हालत, निजी अस्पताल में कराए दाखिल

मंथन शिविर के दौरान ब्रजप्रांत के क्षेत्रीय संगठन भवानी सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिन्हें उपचार के लिए एशियन अस्पताल ले जाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें