Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsBJP Celebrates Massive Victory in Maharashtra Local Body Elections
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर मनाया गया विजय उत्सव

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर मनाया गया विजय उत्सव

संक्षेप:

फरीदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में प्रचंड जीत के बाद विजय उत्सव मनाया। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि यह जीत विकास और सुशासन का प्रतीक है। भाजपा ने सभी 29 नगर निगमों में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे स्पष्ट है कि जनता स्थिर शासन को प्राथमिकता दे रही है।

Jan 16, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा, एनडीए और महायुति को मिली प्रचंड जीत के बाद फरीदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। अटल कमल जिला कार्यालय में ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ खुशी जताई गई। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। भाजपा के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि महाराष्ट्र में मिली यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि विकास, सुशासन और पारदर्शी शासन पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के कुशल प्रशासन पर जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देश की जनता अब जाति और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर स्थिर शासन और विकास को प्राथमिकता दे रही है। पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि महाराष्ट्र के लगभग सभी 29 नगर निगमों और नगर पालिकाओं में भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन किया है। मुंबई के बीएमसी सहित पुणे, ठाणे, नागपुर और नासिक जैसे बड़े शहरों में भाजपा की बढ़त यह दर्शाती है कि शहरी मतदाता भी पार्टी की नीतियों से संतुष्ट हैं। महाराष्ट्र की जनता ने ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के समर्थन में मतदान किया है। विजय उत्सव के दौरान पूरे कार्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा। ढोल-नगाड़ों की गूंज और कार्यकर्ताओं के जोश से वातावरण जीवंत हो गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव मनीष छोंकर, युवा मोर्चा कार्यकारी जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।