मामूली विवाद में दो युवकों से मारपीट
पलवल,(अजित कुमार)। मुंडकटी थाना अंतर्गत औरंगाबाद गांव में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दो

पलवल,(अजित कुमार)। मुंडकटी थाना अंतर्गत औरंगाबाद गांव में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दो युवकों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मुंडकटी थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार, धतीर गांव निवासी केशव ने दी शिकायत में कहा है कि वह अपने दोस्त बलराम के साथ औरंगाबाद गांव में एक जन्म दिन समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद जब दोनों अपनी गाड़ी के पास पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद ब्रजेश, बल्लू और कोका समेत तीन-चार अन्य युवकों से उनका विवाद हो गया। शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने देसी कट्टा दिखाकर पैसे और सोने की चेन छीन ली, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की।
घटना में केशव व बलराम घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच एवं गवाहों के बयान के बाद यह स्पष्ट हुआ कि घटना के दौरान न तो किसी अवैध हथियार का इस्तेमाल हुआ और न ही लूटपाट की गई। जांच में केवल आपसी विवाद और मारपीट की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि यदि अवैध हथियार व लूट से संबंधित कोई तथ्य मिलता है तो बाद में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


