
युवक घर लौटा, अपहर्ताओं की तलाश
फरीदाबाद में, दो बाइक सवारों ने अजरौंदा गांव से एक युवक का अपहरण कर लिया और उसके बड़े भाई का फोन छीन लिया। युवक मंगलवार को अपने घर लौट आया। पुलिस अब अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है। युवक ने बताया कि उसे बड़खल झील के पास छोड़ दिया गया था।
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दो बाइक सवार अजरौंदा गांव से एक युवक को अगवा कर ले गए और उसके बड़े भाई का फोन झपट ले गए। मंगलवार को युवक अपने घर लौट आया। अपराध शाखा की टीम बाइक सवारों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-15ए अजरौंदा गांव का अमित कुमार ऑटो चलाता है। 19 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे वह घर से ऑटो लेकर बाजार जा रहा था। मदर डेयरी बूथ के पास उसका छोटा भाई विकास खड़ा हुआ था। वह शराब के नशे में था। ऑटो चालक ने भाई से घर जाने के लिए बोला, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।
इस दौरान वह बहन से फोन पर बात कराने लगे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और उनसे भाई के बारे में पूछने लगे। ऑटो चालक ने उन्हें बताया कि उसके भाई ने ज्यादा शराब पी हुई है, वह उसे घर लेकर जा रहा है। मकान पर छोड़ने की बात कह उन्होंने भाई को बाइक पर बैठा लिया। इस दौरान पीड़ित उनका वीडियो बनाने लगा। इससे गुस्सा होकर वे दोनों युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह अगवा किया गया युवक अपने घर लौट आया। युवक ने बताया कि बाइक सवार उसे बड़खल झील के पास छोड़कर चले गए थे और वह खुद ऑटो में सवार होकर घर आया है। पुलिस ने अगवा किए युवक का मेडिकल करवाने के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




