ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादपर्यटन और प्रौद्योगिकी विकास में सहायक होंगे स्विट्जरलैंड से बेहतर संबंध: जैन

पर्यटन और प्रौद्योगिकी विकास में सहायक होंगे स्विट्जरलैंड से बेहतर संबंध: जैन

पर्यटन और प्रौद्योगिकी विकास में सहायक होंगे स्विट्जरलैंड से बेहतर संबंध: जैनपर्यटन और प्रौद्योगिकी विकास में सहायक होंगे स्विट्जरलैंड से बेहतर संबंध: जैनपर्यटन और प्रौद्योगिकी विकास में सहायक होंगे...

पर्यटन और प्रौद्योगिकी विकास में सहायक होंगे स्विट्जरलैंड से बेहतर संबंध: जैन
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादSun, 22 Sep 2019 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति रामकोविंद के साथ बीते सप्ताह स्विट्जरलैंड दौरे से वापस लौटे कारोबारी आशीष जैन ने कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड के प्रगाढ़ होते आपसी संबंध पर्यटन और प्रौद्योगिकी विकास में सहायक होंगे। दोनों देशों के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यापारिक संबंध पर्यटन और इंजीनियरिंग विकास को बढ़ावा दे सकेंगे। स्विट्जरलैंड की कई कंपनियों ने इन क्षेत्रों में दिलचस्पी ली है। भारतीय उद्योग परिसंघ के प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे आशीष जैन ने बताया कि स्विट्जरलैंड से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। वहां की कंपनियों ने पर्यटन, मेडिकल और ऑटोमोटिव क्षेत्र में दिलचस्पी दिखाई है। स्विट्जरलैंड में तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था की चर्चा है। वर्ष 2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की चर्चा है। वहां बताया गया कि भारत में तेजी से बदलाव आ रहे हैं। इसके लिए कारोबार के तरीके भी बदले हैं। स्विट्ज़रलैंड उच्च कोटि की प्रौद्योगिकी से परिपूर्ण है। जिसके सहयोग से भारत में स्वास्थ्य सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी, सौर ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, अंतरिक्ष और जैव प्रौद्योगिकी को बढ़ावा मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें