Faridabad News: अनाज मंडी में सो रहे युवक पर हमला मामले में दो धरे

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

Faridabad News: बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में सो रहे युवक की जेब से रुपये निकालने के प्रयास का विरोध करने पर उस पर चाकू और डंडे से हमला किया गया। अपराध शाखा सेक्टर-65 ने मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और डंडा बरामद किया। विशाल को न्यायिक हिरासत में जेल और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया।

Faridabad News: अनाज मंडी में सो रहे युवक पर हमला मामले में दो धरे

Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। अनाज मंडी में सो रहे युवक की जेब से रुपये निकालने का प्रयास करने और विरोध करने पर उस पर चाकू व डंडे से हमला करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपी विशाल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। आदर्श नगर निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे वह दिल्ली-मथुरा रोड से अनाज मंडी होते हुए अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसे मंडी में आशीष नाम का युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। युवक के कूल्हे, छाती और माथे पर धारदार हथियार से चोटों के निशान थे। भूपेंद्र ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत के आधार पर थाना आदर्श नगर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आरोपियों ने कैसे की वारदात

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना की रात दोनों आरोपी अनाज मंडी में पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक युवक को सोते हुए देखा। आरोप है कि नाबालिग ने युवक की जेब से रुपये निकालने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर युवक और नाबालिग के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद नाबालिग अपने साथी विशाल को बुलाकर लाया।

चाकू और डंडे से किया हमला

आरोप है कि नाबालिग ने युवक पर डंडे से हमला किया, जबकि विशाल ने उस पर चाकू से कई वार किए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद पुलिस ने जांच करते हुए दोनों को काबू कर लिया।

नशे के आदी बताए गए आरोपी

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों के नशा करने के आदी होने की बात सामने आई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मामले में कितने आरोपियों को काबू किया गया?−
अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को काबू किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: अनाज मंडी में सो रहे युवक पर हमला मामले में दो धरे