सीए से वसूली करते हुए युवती प्रेमी संग गिरफ्तार
बल्लभगढ़ पुलिस ने एक युवती और उसके प्रेमी को सीए से 2 लाख रुपये जबरन वसूली करते हुए गिरफ्तार किया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि युवती ने उसे बलात्कारी तरीके से पैसे देने के लिए धमकाया, अन्यथा एक वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

बल्लभगढ़, केशव भारद्वाज-। थाना शहर बल्लभगढ़ की टीम ने सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) से जबरन वसूली में एक युवती और उसके प्रेमी को दो लाख रुपये जबरन वसूली करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। थाना शहर बल्लमगढ़ पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उनकी जमानत मंजूर हो गई। पुलिस के मुताबिक, बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि जून 2023 में एक युवती अकाउंट्स टेली की प्रशिक्षण के लिए उसके सेक्टर-75 स्थित कार्यालय आई थी। इसके बाद उनकी आपस में बातचीत होने शुरू हो गई।
फिर दोनों लिव- इन -रिलेशनशिप में रहने लगे। मार्च 2026 में युवती ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसकी सगाई कार्तिक नामक एक युवक से हो गई है। यह लड़का उनके मकान मालिक का बेटा है। 18 मई को युवती और कार्तिक नामक युवक उसके सेक्टर-75 स्थित कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर आरोपी युवक ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी ले 10 लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस दौरान आरोपियों ने उसके सारे कपड़े उतरवा दिए। वहीं कुछ कागजात पर हस्ताक्षर भी करवाए। इस दौरान युवती ने फोन में इस घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग की। आरोपी ने कहा कि यदि 25 मई तक युवती को दो लाख रुपये नहीं दिए तो इस वीडियो को इंटरनेट पर डाल दिया जाएगा। उधर, इसके बाद पीड़ित इस मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को देदी। पुलिस ने एक टीमगठित कर मंगलवार को सेक्टर-दो मार्केट से सीए से जबरन दो लाख रुपये लेते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


