Faridabad News: संपत्ति पहचान पत्र के स्व-प्रमाणन के लिए दो दिन विशेष शिविर

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

Faridabad News: बल्लभगढ़ नगर निगम क्षेत्र की आम जनता की सुविधा के लिए दो दिनों के विशेष शिविर लगाकर संपत्ति पहचान पत्र के स्व-प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी करेगा। पहला शिविर 2 अक्टूबर को यादव डेयरी के पास और दूसरा शिविर 3 अक्टूबर को टैगोर स्कूल के निकट होगा।

Faridabad News: संपत्ति पहचान पत्र के स्व-प्रमाणन के लिए दो दिन विशेष शिविर

Faridabad News: बल्लभगढ़, संवाददाता। नगर निगम बल्लभगढ़ की ओर से क्षेत्र की आम जनता की सुविधा के लिए संपत्ति पहचान पत्र के स्व-प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए दो दिन विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में नागरिक निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर अपनी संपत्ति पहचान पत्र के स्व-प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी करा सकेंगे। नगर निगम की क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी दीपा पब्बी ने बताया कि पहला शिविर 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया जाएगा। यह शिविर मोहना रोड स्थित यादव डेयरी के पास पार्षद दीपक यादव के कार्यालय में आयोजित होगा।वहीं दूसरा शिविर 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे को लगाया जाएगा।

यह शिविर सेक्टर-3 स्थित टैगोर स्कूल के नजदीक पार्षद पवन यादव के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: संपत्ति पहचान पत्र के स्व-प्रमाणन के लिए दो दिन विशेष शिविर