
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
बल्लभगढ़ में 24 दिसंबर की रात एक बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय को किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल और फिर सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के पास 24 दिसंबर की रात एक बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय को किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस में संदर्भ में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है। गांव केशोपुर जिला बक्सर बिहार हाल निवासी राकेश शाह ने बताया कि वह सेक्टर 22 में किराएदार है। उसकी पत्नी और उसके एक बेटा भी है। वह एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। 24 दिसंबर की रात वह सेक्टर 7 से एक खाने का आर्डर लेकर बाइक से सीकरी की तरफ जा रहा था।
जब वह बल्लभगढ़ फ्लाईओवर पर चल रहा था तभी एक गाड़ी ने उसे टक्कर मारी। जिस कारण वह सड़क किनारे गिर गया और उसे चोट आई । उसने बताया कि एक टेंपो एक अन्य गाड़ी को टोचन करके ले जा रहा था। इसी बीच वह साइड में चल रहा था। गाड़ी लहरा रही थी। जिससे उसकी बाइक में टक्कर लगी। वह नीचे गिर गया। टेंपो वाले ने उसे टेंपो में बैठाया और उसके साले को सूचित किया। उसका साला विकास तभी सरकारी अस्पताल पहुंच गया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित राकेश की पत्नी पूजा ने बताया कि उसके पति के कमर में चोट ज्यादा लगी है और उसके दोनों पैर काम नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




