ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादबादशाह खान अस्पताल में बढ़ाए जाएंगे 100 बेड

बादशाह खान अस्पताल में बढ़ाए जाएंगे 100 बेड

बादशाह खान अस्पताल में मरीजों के लिए बेड़ों की संख्या 200 से बढ़ाकर 300 की जाएगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। हरियाणा सरकार ने यह फैसला किया है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर...

बादशाह खान अस्पताल में बढ़ाए जाएंगे 100 बेड
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादTue, 30 Jan 2018 07:54 PM
ऐप पर पढ़ें

बादशाह खान अस्पताल में मरीजों के लिए बेड़ों की संख्या 200 से बढ़ाकर 300 की जाएगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। हरियाणा सरकार ने यह फैसला किया है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए उपयुक्त जगह की पहचान की जा रही है। सबकुछ ठीक रहा तो इसे अप्रैल-मई के अंततक तैयार कर दिया जाएगा। इंडोर में मरीजों की संख्या में प्रतिवर्ष मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य निदेशलय से यहां बिस्तर बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है। इसे शुरू करने से पहले बिस्तरा के अनुरूप डॉक्टर और कर्मचारियों को भी तैनात कर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग वरिष्ठ पदाधिकारी अमित झा के नेतृत्व में बीते सप्ताह पंचकूला में बैठक हुई थी। इस दौरान स्मार्ट सीटी के बीके राजकीय नागरिक अस्पताल में 200 बेड से बढ़ाकर 300 करने स्वीकृति दे गई है। इस मौके पर प्रदेश के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इसे अंतिम रूप देने के लिए जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अस्पताल के दूसरे और तीसरे तल पर बेड की संख्या बढ़ाई जा सकती है। वहीं, प्रसूति वार्ड, स्टोर और कई अन्य जगहों में बदलाव किया जा सकता है। इसका रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।

मालूम हो कि सिविल अस्पताल में अक्सर बेड फूल रहते हैं। इसके कारण गंभीर रोगियों को इलाज के दौरान विशेषज्ञों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। कई बार एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग के उच्च अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है।

सिविल सर्जन डॉ. गुलशन अरोड़ा: बेड बढ़ाने के लिए मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए उपयुक्त जगह की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।

पिछले दो वर्ष से चल रही थी बिस्तर बढ़ाने की कवायद

जिले में मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय ने यहां बिस्तर बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग की ओर से पिछले दो वर्षों से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य निदेशालय, प्रधान चिकित्सा अधिकारी और सिविल सर्जन के माध्यम से कई बार पत्राचार हो चुका था।

100 बेड का बनेगा मातृत्व शिशु केंद्र

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से अस्पताल परिसर में जल्द ही मातृत्व शिशु केंद्र बनाने की योजना है। जिसमें गर्भवती महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी। बताया जा रहा है कि इसे आपातकाल के पीछले हिस्से में तैयार किया जाएगा।

उपचार (आपातकाल) और रेफर मरीजों की संख्या

उपचार के लिए आने वाले मरीज रेफर

जुलाई : 3091 650

अगस्त: 2011 604

सितंबर : 2433 886

अक्तूबर : 4403 850

नवंबर : 3026 930

दिसंबर : 3296 821

(सोत्र एंबुलेंस सेवा )

अस्पताल में ऐसे बंटेंगे बेड

- मेडिसीन : 72

- बाल रोग: 24

- चर्मरोग, टीबी और मनोरोग: 24

- सामान्य सर्जरी: 90

- हड्डी रोग: 30

- नेत्र व आंख : 20

- अन्य: 40

बीके में मरीजों की संख्या

ओपीडी : 22 सौ

इंडोर : 210 मरीज

आपातकाल : 50 मरीज

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें