
दो खबरें : 54 छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया
फरीदाबाद में राजकीय बहुतकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में स्वदेशी संकल्प दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 54 छात्राओं को लाभ मिला। वहीं, डाॅ. बीआर अंबेडकर महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस ने अवैध शराब और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाए।
फरीदाबाद। राजकीय बहुतकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वदेशी संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मीनू वर्मा उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में तीन शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा 54 छात्राएं लाभान्वित हुईं। सह महिला स्वावलंबी भारत अभियान की अधिवक्ता भानुप्रि व सह महिला स्वदेश जागरण मंच की ऐश्वर्य वशिष्ठ और स्वदेश जागरण मंच फरीदाबाद भाग के प्रमुख राजेंद्र शर्मा मुख्य वक्ता रहें। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन करने की आवश्यकता है। इतनी नौकरियां सरकारी व असरकारी नहीं हैं कि सबको प्राप्त हो सकें। अतः लर्निंग के साथ अर्निंग करें ताकि पढ़ाई पूर्ण होने पर अनुभवी बनकर शिक्षण संस्थान से छात्राएं निकलें और अपना उद्यम प्रारम्भ करें।
जॉब सीकर न बनकर जाॅब प्रोवाइडर बनें। राष्ट्र को स्वावलंबी बनाने के लिए पांच परिवर्तन अनिवार्य हैं यथा: एक कुटुम्ब प्रबोधन, दो पर्यावरण, तीन समरसता का व्यवहार, चार ----- कॉलेज छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गयापलवल नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत मंगलवार को डाॅ. बीआर अंबेडकर महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने नशा छोड़ने के संदेश के साथ स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जिला के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों में विद्यार्थियों और कर्मचारियों को नशा मुक्त भारत का संकल्प भी दिलाया गया। विद्यार्थियों ने भाषण निबंध लेखन पेंटिंग के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश दिया। अभियान के दौरान पुलिस विभाग ने विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित कीं, जिनमें विशेषज्ञों ने नशे के शारीरिक, सामाजिक और मानसिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त, विशेष टीमों द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाज़ार क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में जन-संपर्क अभियान चलाकर लोगों को ड्रग्स की तस्करी एवं अवैध शराब की जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि नशा मुक्त भारत पखवाड़ा समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल तभी सफल होगी जब हर नागरिक नशा मुक्त भारत के संकल्प में सहयोग करेगा। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि जिला में नशे से संबंधित अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी है। अभियान के अंतर्गत अवैध शराब, स्मैक, चरस और अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग ड्राइव संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने जिले की जनता से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत मानस पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1933 पर, पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना में दें। --- समाप्त

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




