ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबाददिव्यांग बच्चों के अधिकार के बारे में जागरूक किया

दिव्यांग बच्चों के अधिकार के बारे में जागरूक किया

हमारे संवाददाता पलवल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव डॉ. कविता कांबोज के मार्गदर्शन में दा लिविंग स्टार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा...

दिव्यांग बच्चों के अधिकार के बारे में जागरूक किया
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादThu, 25 Oct 2018 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव डॉ. कविता कांबोज के मार्गदर्शन में दा लिविंग स्टार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत दिव्यांग बच्चों के संरक्षण के लिए विशेष कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन हुआ। शिविर में गांव रतीपुर, जोधपुर, जलालपुर, रूंधी, दीघोट, बिचपुरी में पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत, हंसराज शांडिल्य, नारायण शर्मा व इंद्रजीत, अनिल, सुंदर लाल पैराविधिक स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को जागरूक किया।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव डॉ. कविता कांबोज ने बताया कि उक्त अभियान का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के अधिकारों का संरक्षण करना है। अभियान के तहत शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों की पहचान व उनको असमर्थता प्रमाण-पत्र, शिक्षा व स्वरोजगार के लिए स्कूल में व विशेष संस्थानों में दाखिले, दिव्यांगों को निशक्त छात्रवृत्ति व निशक्त पेंशन सहित अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करवाया जाएगा। दिव्यांग बच्चों को बेहतर उपचार के साथ-साथ उन्हें कृत्रिम अंग व विशेष उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अभियान में शौर्य फाउंडेशन एनजीओ व रामानुजन कॉलेज भी सहयोग में शामिल रहेगा। दिव्यांग बच्चों की पहचान, दिव्यांगों सम्बन्धी कानूनी प्रावधानों, उनके अधिकारों व उनके प्रति लोगों की नैतिक जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत शिविरों में पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत, हंसराज शांडिल्य, नारायण शर्मा आदि ने उपरोक्त गांवों में 43 शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें जागरूक किया। उन्होंने प्राधिकरण की सेवाओं सहित हेल्पलाइन नंबर 01275 298003 के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें