उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित
बल्लभगढ़ के भीमसेन कॉलोनी में श्री ठारूराम आर्य कन्या उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। छात्राओं की शैक्षणिक उत्कृष्टता, ओलंपियाड में उपलब्धियां और खेलों में प्रदर्शन को सम्मानित किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

बल्लभगढ़, अशोक जैन। शहर की भीमसेन कॉलोनी में श्री ठारूराम आर्य कन्या उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक उत्कृष्टता, ओलंपियाड उपलब्धियों एवं कक्षा स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन को सम्मानित करना रहा। समारोह में प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं, दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं, ओलंपियाड परीक्षाओं में सराहनीय उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं तथा खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को आकर्षक बनाया।
अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह समारोह छात्राओं के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या किरन चुघ, प्रबंधक दयानंद आर्य, जगदीश चंद विरमानी, कृष्ण लाल आहूजा, अध्यापिकाएं, अभिभावक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


