
ऑटो चालक के साथ की मारपीट
पलवल के होडल में एक ऑटो चालक के साथ दबंगों ने मारपीट की। आरोपियों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले जाकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और...
पलवल, संवाददाता। होडल में एक ऑटो चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों द्वारा ऑटो चालक को जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद सहित दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होडल थाना प्रभारी सोमपाल के अनुसार, शिव कॉलोनी होडल निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। नीरज ने आरोप लगाया कि जब वह किसी घरेलू काम से जा रहा था, तो पड़ोस में रहने वाले रोहतास नामक युवक ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया।जब
नीरज ने गाली देने का कारण पूछा, तो रोहतास ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान रोहतास का एक अन्य दोस्त भी वहां आ गया। दोनों ने मिलकर नीरज को पीछे से पकड़ लिया और जबरन बाइक पर बैठा लिया।आरोपी नीरज को बाइक पर बैठकर सौंदहद गांव के रोड पर एक सुनसान जगह ले गए। वहां उन्होंने बाइक रोकी और नीरज को जमीन पर गिराकर दोबारा मारपीट शुरू कर दी।इसी दौरान कुछ राहगीर वहां से गुजरने लगे। राहगीरों को देखकर आरोपियों ने नीरज को धमकी दी कि आज तो बच गया अगली बार मौका मिलेगा तो उसे जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।उसने शिकायत में कहा है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और अपनी दबंगई दिखाने के लिए अवैध हथियार भी रखते हैं। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए । पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




