Faridabad News: आईएमटी में मोबाइल टावर पर चोरी का प्रयास

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: बल्लभगढ़ के आईएमटी क्षेत्र में मोबाइल टावर से संचार उपकरण चोरी करने का प्रयास हो गया। दो बदमाश मौके से फरार हो गए, जब तकनीकी कर्मचारी वहां पहुंचे। पुलिस ने मोटरसाइकिल और एक काले बैग को बरामद किया है। शिकायत में पहले भी उपकरणों की चोरी की जानकारी दी गई थी। जांच जारी है।

Faridabad News: आईएमटी में मोबाइल टावर पर चोरी का प्रयास

Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। आईएमटी क्षेत्र में मोबाइल टावर से संचार उपकरण चोरी करने का प्रयास करने वाले दो बदमाश तकनीकी कर्मचारियों के पहुंचते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और काला बैग बरामद कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सत्यदेव यादव ने बताया कि वह एक निजी दूरसंचार कंपनी में मोबाइल टावरों की तकनीकी देखरेख का कार्य करता है। एक अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे दूसरे तकनीकी कर्मचारी अरविंदर सिंह का फोन आया कि आईएमटी के मुख्य द्वार के पास स्थित मोबाइल टावर पर कोई व्यक्ति चढ़ा हुआ है।

दोनों मौके पर पहुंचे तो एक युवक टावर पर और दूसरा नीचे खड़ा मिला। दोनों उन्हें देखकर भाग निकले। मौके से उनकी मोटरसाइकिल और काला बैग पुलिस के हवाले कर दिया गया।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आईएमटी क्षेत्र के दो मोबाइल टावरों से पहले भी तीन संचार उपकरण चोरी किए जा चुके हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: आईएमटी में मोबाइल टावर पर चोरी का प्रयास