Faridabad News: घर में घुसकर हमला, दंपति समेत तीन घायल
Faridabad News: पलवल के एक घर में 15 लोगों ने हमला किया जिसमें एक दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोपी ने घर में घुसकर डंडे, लोहे की रॉड और तलवार के साथ हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। शहर थाना अंतर्गत घर में घुसकर करीब 15 लोगों द्वारा घर में घुसकर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में एक दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। गुप्तागंज निवासी गंगाराम ने बताया कि उसका बेटा शिवम कांवड़ लेने गया था, जहां विष्णु से उसकी कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विष्णु ने घर जाकर हिसाब करने की धमकी दी। इसके बाद 15 अगस्त को विष्णु, उसकी मां मीना और करीब 15 अन्य लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। आरोपियों के पास डंडे, लोहे की रॉड और तलवार थी।
हमले में गंगाराम और उसकी पत्नी दुर्गेश घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे कन्हैया को भी चोट लगी।शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा के अनुसार दुर्गेश के दाहिने हाथ की दूसरी, तीसरी और चौथी मेटाकार्पल हड्डी में फ्रैक्चर मिला है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


