कार्ड बदलकर खाते से 85 हजार रुपए निकाले

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

पलवल में एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 85,000 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। रेलवे रोड पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम में दो युवकों ने बातों में उलझाकर कार्ड बदला। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार्ड बदलकर खाते से 85 हजार रुपए निकाले

पलवल,अजित कुमार। एटीएम कार्ड बदलकर खाते से हजारों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में दो युवकों ने बातों में उलझाकर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद युवकों ने उनके खाते से करीब 85 हजार रुपये निकाल लिए। कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के अनुसार, गीता कॉलोनी निवासी खैमी ने दी शिकायत में कहा है कि उनके यहां कैलाश नामक युवक काम करता है। शुक्रवार सुबह उन्होंने कैलाश को एटीएम कार्ड देकर पैसे निकालने के लिए रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर भेजा था।

कैलाश एटीएम से पैसे निकाल रहा था, तभी वहां दो युवक पहुंचे। आरोप है कि दोनों युवकों ने कैलाश को बातों में उलझा लिया और इसी दौरान उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। कैलाश ने बदले हुए कार्ड से कई बार पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन राशि नहीं निकली। इस दौरान आरोपी एटीएम का पिन नंबर भी देख चुके थे। उसके कुछ देर बाद खैमी के मोबाइल पर खाते से लगातार रुपये निकलने के संदेश आने लगे। जब उन्होंने कार्ड की जांच की तो पता चला कि कार्ड बदला हुआ है। इसके बाद कैलाश ने एटीएम पर हुई पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस से एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। कैम्प थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।