Faridabad News: सीएसआर के तहत जिला पुलिस को गाड़ी भेंट की

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

Faridabad News: नूंह के आईएमटी रोजकामेव स्थित एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी कंपनी ने सीएसआर के तहत जिला पुलिस को एक नई बोलेरो गाड़ी भेंट की। कंपनी के पदाधिकारियों ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन को गाड़ी की चाबी सौंपी। कंपनी ने बताया कि यह सहयोग पुलिस संसाधनों को मजबूत करने, अपराध रोकने और औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए दिया गया है। कंपनी और पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Faridabad News: सीएसआर के तहत जिला पुलिस को गाड़ी भेंट की

Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। आईएमटी रोजकामेव औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी कंपनी ने सीएसआर से जिला पुलिस को एक बोलेरो गाड़ी भेंट की गई है। बुधवार को कंपनी के पदाधिकारियों ने जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन को नई गाड़ी की चाबी सौंपी।इस दौरान आईएमटी रोजकामेव के प्रेसिडेंट रतनपाल खटाना, हेड लीगल एटीएल सुमित यादव, फैक्ट्री मैनेजर भूपेंद्र, हेड सेफ्टी चार्ली, हेड सेफ्टी संजय, लीगल सचिन गुप्ता एवं अभिषेक जैन और रमाकांत जैन उपस्थित रहे। कंपनी पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस संसाधनों को मजबूत करने और अपराध की रोकथाम में मदद के उद्देश्य से यह गाड़ी उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा कि रोजकामेव औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय होना बेहद जरूरी है, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सके। सीएसआर के तहत इस तरह का सहयोग आगे भी जारी रहेगा।-----

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: सीएसआर के तहत जिला पुलिस को गाड़ी भेंट की