ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादरेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण नीति बनाने में सहायक

रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण नीति बनाने में सहायक

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारों का पंजीकरण 15 मई तक पूरा किया जाना है ताकि राज्य सरकार इनके लिए बेहतर नीति तैयार कर सके। राज्य सरकार ने रेहड़ी-पटरी वालों का निशुल्क पंजीकरण का काम...

रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण नीति बनाने में सहायक
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादFri, 20 Apr 2018 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारों का पंजीकरण 15 मई तक पूरा किया जाना है ताकि राज्य सरकार इनके लिए बेहतर नीति तैयार कर सके। राज्य सरकार ने रेहड़ी-पटरी वालों का निशुल्क पंजीकरण का काम मैसर्स रूद्राभिषेक इंटरप्राइजेस नामक कंपनी को दिया है। कंपनी अभी तक करीब 3000 ऐसे पंजीकरण कर चुकी है। जबकि एक सर्वे के मुताबिक स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में करीब 30 हजार रेहड़ी-पटरी वाले कारोबारी हैं।

इस संबंध में शुक्रवार को नगर निगम के संयुक्तायुक्त संदीप अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और पंजीकरण की समीक्षा की। संयुक्तायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में सभी शहर के रेहड़ी, पटरी एवं पथ विक्रेताओं को सहायता व सहूलियत देने के लिए उनका पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। उक्त पंजीकरण के द्वारा किसी भी रेहड़ी, पटरी वाले को उनकी जगह से हटाया नहीं जाएगा। बल्कि उनकी सुविधानुसार सरकार द्वारा उन्हें एक सुनिश्चित स्थान दिए जाएंगे। ताकि उन्हें फायदा हो सकें। नई नीति के लिए रेहड़ी पटरी वालों का पंजीकरण बहुत ही अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद उन्हें पहचान पत्र जारी किए जाएंगे, इसलिए सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।

इसमें अगर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आती हैं तो आप नगर निगम के नगर परियोजना अधिकारी द्वारका प्रसाद के मोबाइल नंबर-9467335737 पर संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। नगर निगम के नगर परियोजना अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण सर्वे में कर्मचारी रेहड़ी पटरी संचालकों का पूरा नाम-पता व कितने साल से रेहड़ी लगा रहे है, एक ही स्थान पर रेहड़ी लगाते हैं या गलियों में घूमते है, प्रतिदिन कितनी आमदनी है, किसी सरकारी योजना का फायदा ले रहे हैं या नहीं, रेहड़ी पटरी वालों के पास आधार कार्ड है या नहीं आदि संबंधित जानकारी का ब्यौरा लिया जा रहा है। ब्यौरा पूर्ण होने पर कंपनी पूर्ण दस्तावेजों सहित फोटो व रेहडी पटरी वालों का अंगूठा मशीन पर लगाकर डाटा अपलोड किया जा रहा है। इस बैठक में नगर निगम के परियोजना अधिकारी द्वारका प्रसाद, क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारी अनिल रखेजा, विनोद गुलाटी, जगराम गौतम, डॉ आरएस तिवारी, इंटक के प्रधान बेचू गिरी, श्री राम बाबू, आरएन सिंह, महेंद्र, सुभाष आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें