ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादछात्राओं को आर्ट एंड क्राफ्ट की जानकारी दी

छात्राओं को आर्ट एंड क्राफ्ट की जानकारी दी

नेहरु ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलीटेक्निक फॉर वूमेन में शुक्रवार को आर्ट एंड क्राफ्ट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर आर्ट एंड क्राफ्ट की अध्यापिका मीना ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद...

छात्राओं को आर्ट एंड क्राफ्ट की जानकारी दी
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादFri, 04 May 2018 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

नेहरु ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलीटेक्निक फॉर वूमेन में शुक्रवार को आर्ट एंड क्राफ्ट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर आर्ट एंड क्राफ्ट की अध्यापिका मीना ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

इस दौरान छात्राओं को आर्ट एंड क्राफ्ट थर्माकोल कार्विंग के विषय में जानकारी दी गई। उनका कहना था कि आधुनिक युग में भी हाथों से बनी चीज लोगों को खूब लुभा रही हैं। संस्थान की ओर से पहली बार थर्माकोल की शीट पर विभिन्न प्रकार की आकृति डिज़ाइन कर छात्राओं के समक्ष शीट की कार्विंग की गई। इस मौके पर प्राचार्य कमलेश शाह ने बताया कि उपरोक्त सभी पाठ्यक्रम के लिए भारत सरकार से ऋण की सुविधा मिलती है, ताकि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया जा सके। इस मौके पर समीक्षा, शेफाली, शुभांगी, सान्या, अनु, अंशु, चेतना, अनिशा, यशिका, रोमिता, सोनम, पारुल सहित कई छात्राओं ने अपने विचार रखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें