ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादरेलवे स्टेशन पर छेड़छाड़ में आरोपी गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन पर छेड़छाड़ में आरोपी गिरफ्तार

जीआरपी ने असावटी रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के रास्ते अपने घर जा रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जो नशे...

रेलवे स्टेशन पर छेड़छाड़ में आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादSat, 03 Mar 2018 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

जीआरपी ने असावटी रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के रास्ते अपने घर जा रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जो नशे की हालत में मिला।

पलवल में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह एक मार्च की रात 8:40 बजे असावटी रेलवे स्टेशन से असावटी गांव की तरफ घर का सामान खरीद कर जा रही थी। वह रेलवे ओवरब्रिज पार करके प्लेटफॉर्म नंबर-4 से जा रही थी। उस समय एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर उसके पीछा करने लगा। एकांत जगह पर पहुंचने के बाद युवक ने बदतमीजी शुरू कर दी। यहां तक कि आरोपी ने महिला का हाथ पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने महिला को थप्पड़ मारा और उसकी गिरेबान पर हाथ डाल कर उसका सूट फाड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

इस बारे में पुलिस को पता चल गया। एक महिला पुलिसकर्मी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने रितिक बताया, जो गांव पन्हेड़ा कलां का रहने वाला है। आरोपी की उम्र करीब 42 साल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें