ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबाददस हजार मकानों का मलबा हटाने के इंतजाम अंधूरे

दस हजार मकानों का मलबा हटाने के इंतजाम अंधूरे

फरीदाबाद। अरावली के खोरी से नगर निगम करीब 10 हजार मकानों को हटाने की तैयारी

दस हजार मकानों का मलबा हटाने के इंतजाम अंधूरे
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादTue, 15 Jun 2021 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। अरावली के खोरी से नगर निगम करीब 10 हजार मकानों को हटाने की तैयारी में है, लेकिन इन मकानों के मलबे को हटाने के इंतजाम नगर निगम के पास अधूर हैं। अभी तक सीएंडडी प्लांट नगर निगम ने तैयार नहीं किया है। नगरनिगम ने अभी तक इस मलबे के लिए कोई जगह भी तय नही की है। नगर निगम ने बीते वर्ष सीएंडडी वेस्ट के लिए कंपनी का चयन करने के लिए निविदाएं जारी की हुई है। लेकिन अभी तक किसी कंपनी ने इसमें रूचि नहीं दिखाई है। नगर निगम इस प्लांट के लिए तीन साइटों का चयन किया है। जहां इस मलबे को डालने की बात की जा रही है। अभी तक नगर निगम ने इस मलबे का अनुमान भी नहीं लगाया है कि कितना मलबा निकलेगा और इसे कहां डाला जाएगा।

बीते 10 साल से नगर निगम की कंस्ट्रक्शन वेस्ट के प्लांट में ट्रीट कर टाइल बनाने की योजना है। जो नगर निगम विकास कार्यों में इस्तेमाल हो सकेंगी। लेकिन यह अभी तक कागजों से बाहर नहीं आया है। शहर के विभिन्न इलाकों में पहले से ही करीब दो सौ मीट्रिक टन मलबा जहां-तहां पड़ा हुआ है।

10 साल बाद भी नगर निगम नहीं लगा सका सीएंडडी प्लांट

सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलेशन) वेस्ट को एकत्रित करके उसके निस्तारण के लिए राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के निर्देश पर हरियाणा सरकार भी वर्ष 2011 में अधिसूचना जारी कर चुकी है। लेकिन नगर निगम की लापरवाही यह है कि दस साल बाद भी प्लांट नहीं लगा सकी है। नगर निगम ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। परिणामत: प्लांट तैयार नहीं हो सका। ऐसे में खोरी के मलबे के निस्तारण में नगर निगम को दिक्कत आने वाली है। जो साइट तय की गई है, वहां लोगों का विरोध पहले ही जारी है।

पाली, मवई और मिर्जापुर के पास साइट

नगर निगम ने सीएंडडी प्लांट के लिए तीन साइटों का चयन किया है। इसमें मवंई में गौशाला के पास, मिर्जापुर डेयरी के पास और पाली क्रशर जोन के पास खाली पड़ी जमीन पर करीब तीन एकड़ जमीन यह प्लांट लगाया जाना है। एक प्लांट को बनाने में करीब एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।

कोट्स

खोरी मलबे के बारे में तय नहीं किया गया है, लेकिन हमारे पास तीन साइट सीएंडडी वेस्ट प्लांट के लिए हैं। वहीं भी इस मलबे को डाला जा सकता है। सीएंडडी वेस्ट के लिए नगर निगम ने कंपनी चयन के लिए निविदाएं जारी की हुई है।

-रामजीलाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें