पैरा लीगल वालंटियर्स के लिए आवेदन शुरू

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

पलवल के उपमंडल विधिक सेवा समिति ने पैरा लीगल वालंटियर्स के पैनल के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक 10वीं पास और 20 वर्ष से अधिक आयु के लोग 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं। चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा और चयनित वालंटियर्स को मानदेय दिया जाएगा।

पैरा लीगल वालंटियर्स के लिए आवेदन शुरू

पलवल, सरसमल। उपमंडल विधिक सेवा समिति हथीन ने एक वर्ष के लिए पैरा लीगल वालंटियर्स का पैनल बनाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। एसीजे (एसडी) कम चेयरपर्सन गरिमा यादव ने बताया कि 10वीं पास और 20 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक अभ्यर्थी 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन न्यायिक परिसर हथीन स्थित फ्रंट ऑफिस में ऑफलाइन जमा होंगे। समाजसेवी, पूर्व सैनिक, नंबरदार और एनजीओ से जुड़े लोग भी आवेदन के पात्र हैं। चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित वालंटियर्स को कार्य के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। अधिक जानकारी फ्रंट ऑफिस से प्राप्त की जा सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।