ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादट्रैक्टर रैली में आकर्षण का केंद्र रही कृषि झांकी

ट्रैक्टर रैली में आकर्षण का केंद्र रही कृषि झांकी

फरीदाबाद। ट्रैक्टर रैली के लिए किसानों ने अपने ट्रैक्टरों को खास अंदाजा में सजा...

ट्रैक्टर रैली में आकर्षण का केंद्र रही कृषि झांकी
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादTue, 26 Jan 2021 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। ट्रैक्टर रैली के लिए किसानों ने अपने ट्रैक्टरों को खास अंदाजा में सजा हुआ था। सभी पर तिरंगा और किसान संगठनों के झंडे लगे थे, लेकिन इसमें खेती थीम पर आधारित झांकी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इसमें एक किसान के कर्म और जीवनशैली को बखूबी दर्शाया गया था। ट्रैक्टर के साथ ट्राली में इसको अंजाम दिया गया था। जिसमें किसान के हल को एक तरफ लगाया तो दूसरी तरफ गन्ने लगाए हुए थे, जो खेती को दर्शा रहे थे। इसके बाद ट्राली में चौपाल का एक दृश्य बनाया गया। जिसमें चारों तरफ कुर्सियों पर बैठे किसान हुक्का पी रहे थे। किसान अमित ने बताया कि किसान ट्रैक्टर रैली के रूप में केवल कृषि कानूनों का विरोध ही नहीं कर रहा है बल्कि गणतंत्र दिवस भी मना रहा है। उन्होंने बताया कि खेती झांकी के जरिये किसान अपने कर्म और जीवनशैली को दर्शा रहा है। इस झांकी को तैयार करने में कई दिन लगे। लोहे का हल बनवाया गया और उसके बाद उसको ट्राली में वेल्ड करवाया गया। गन्ने के रूप में खेत तैयार किया। ट्राली में पंचायत के रूप में बुजुर्ग को बैठाया गया।

किसानों को पानी पिलाने वाले सैफ अलि की तारीफ

सोफ्ता पर किसान और पुलिस में संघर्ष के बाद धरने पर बैठे किसान जहां आगे बढ़ने की जददोजहद कर रहे थे और पुलिस उनको रोकने की कोशिश कर रही थी, इसी बीच गांव सोफ्ता के सैफ अलि ने सबसे ध्यान अपना तरफ खींचा। सैफ अलि यहां मिनरल वाटर की बोतल लाकर सभी को पानी पिलाने का काम कर रहा था। सैफ अलि ने कहा कि किसान अपना काम कर रहे हैं और पुलिस अपना काम कर रही है। मगर यहां पानी के लिए सभी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस बात का अहसास हुआ तो वह अपने घर से पानी की बोतल लेकर आया और सभी को पानी पिलाना शुरू किया। सैफ ने कहा कि इंसानियत सबसे पहले है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें