Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsAgarwal College Shines at Regional Youth Festival with 28 Awards
अग्रवाल कॉलेज के छात्रों ने 28 प्रतियोगिताएं जीतीं

अग्रवाल कॉलेज के छात्रों ने 28 प्रतियोगिताएं जीतीं

संक्षेप:

फरीदाबाद में आयोजित क्षेत्रीय युवा महोत्सव में अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्रों ने 28 पुरस्कार जीते, जिसमें 10 प्रथम, 10 द्वितीय और 8 तृतीय स्थान शामिल हैं। कॉलेज ने नाटक इवेंट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का खिताब भी जीता। सभी विजेता छात्रों को बधाई दी गई और आगामी इंटर जोनल युवा महोत्सव के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Nov 06, 2025 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्षेत्रीय युवा महोत्सव में अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। महोत्सव में अग्रवाल कॉलेज ने कुल 28 पुरस्कार हासिल किए हैं। इनमें 10 प्रथम, 10 द्वितीय और आठ तृतीय स्थान शामिल हैं। वहीं, नाटक इवेंट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व अभिनेत्री का खिताब भी अग्रवाल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने ही हासिल किया। अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महासचिव दिनेश गुप्ता, प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता, कल्चरल कमेटी की कंवीनर डॉ सुप्रिया ढांडा ने विजेता छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और 11 से 12 नवंबर तक आयोजित होने वाले इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉ. सुप्रिया ढांडा ने बताया कि उनके कॉलेज ने हिंदी नाटक, मिमिक्री, संस्कृत नाटक, हरियाणवी स्किट, क्लासिकल डांस, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल नोन परकसन, फोक सॉन्ग, डिबेट इंग्लिश फेबर व डिबेट इंग्लिश अगेंस्ट के साथ क्विज में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, माइम, इंग्लिश संभाषण, इंग्लिश कविता पाठ, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, ग्रुप सॉन्ग जनरल, ग्रुप सॉन्ग वेस्टर्न, इंडियन क्लासिकल वोकल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल परकसन, सिंग फॉर पेरेंट्स और कोरियोग्राफी इवेंट में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा हरियाणवी डांस, ग्रुप डांस जनरल, सोलो डांस फीमेल, कव्वाली, गजल, रंगोली, कोलाज व संस्कृत श्लोकोच्चारण में तीसरा स्थान हासिल किया है। गवर्निंग बॉडी के पदाधिकारियों व प्राचार्य ने इसके लिए सभी छात्रों, टीम इंचार्ज को इसके लिए बधाई दी है। डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि अब उनके छात्र एमडी यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित होने वाले इंटर जोनल युवा महोत्सव में प्रस्तुति देंगे और उन्हें पूरी उम्मीद है कि छात्र वहां भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक पुरस्कार हासिल करेंगे।