Faridabad News: स्कूलों में जलभराव होने से एक ही कमरे चलीं कक्षाएं
Faridabad News: फरीदाबाद में बारिश के बाद सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब हो गई है। कक्षाओं और परिसर में जलभराव हुआ है, जिससे विद्यार्थियों और अध्यापकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूलों में पानी भर गया है, जबकि जर्जर भवन में हादसे का खतरा बना हुआ है।

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। वर्षा के बाद सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब हो गई है। कक्षा से लेकर परिसर में जलभराव हो गया है। जिससे कक्षाएं तो प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों और अध्यापकों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।वर्षा के कारण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़ैना, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सोतई, राजकीय उच्च विद्यालय मच्छगर, राजकीय विद्यालय खेड़ी कलां और लढोली में ज्यादा खराब स्थिति देखने को मिली है। बृहस्पतिवार को कई स्कूलों में दो-दो फुट पानी भर गया। कक्षाओं में भी वर्षा का पानी प्रवेश कर गया। अध्यापकों ने एक ही कमरे में दो-तीन कक्षाएं आयोजित की। कुछ अध्यापकों ने अध्यापन का कार्य छोड़कर कक्षाओं से बाल्टी की सहायता से पानी निकाला।
स्कूलों की जर्जर स्थिति
अध्यापकों ने बताया कि जिले के कई सरकारी स्कूल जर्जर और कंडम घोषित भवन में संचालित हो रहे हैं। लगातार हो रही वर्षा कारण छत भी टपक रही है। जर्जर भवन में हादसे का खतरा बना हुआ है। शिक्षा विभाग से कई बार भवन की मरम्मत की मांग की गई है। लेकिन इस अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है।
शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लो ने बताया कि कुछ स्कूलों में जलभराव हो गया था। मुख्य अध्यापकों ने इसकी सूचना विभाग को दी है। नगर निगम से इसकी शिकायत की गई है। जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


