मॉडल संस्कृति विद्यालयों में ड्रा से दाखिले होंगे

Mar 27, 2024 11:15 pm IST
हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
मॉडल संस्कृति विद्यालयों में ड्रा से दाखिले होंगे
संक्षेप:

फरीदाबाद। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने मॉडल संस्कृति विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। लकी ड्रॉ के आधार पर ही दाखिले...

फरीदाबाद। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने मॉडल संस्कृति विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। लकी ड्रॉ के आधार पर ही दाखिले होंगे। इसके लिए अभिभावकों को पहले आवेदन करना होगा।शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एक से 20 अप्रैल तक अभिभावक विद्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकेंगे और इसी दौरान फार्म भरकर जमा भी कराना होगा। इसके बाद 22 अप्रैल को ड्रॉ निकाले जाएंगे और ड्रॉ के जरिये चयनित होने वाले छात्रों के अभिभावकों को 26 अप्रैल तक दाखिला लेकर सीट आरक्षित करनी होगी। इसके बाद यदि सीट रिक्त रहती है तो 27 अप्रैल से अगले चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अभिभावकों के लिए जन्म प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र देना आवश्यक होगा। यदि किसी अभिभावक के पास दस्तावेज उपलब्ध नहीं होंगे, तो उसे दाखिले से वंचित नहीं रखा जाएगा। अभिभावक को बच्चे के दस्तावेज पूरे करने का 30 दिन का समय दिया जाएगा। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि यदि आरक्षित सीट पर दाखिले कम आते हैं तो उस पर सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाएंगे।

निर्धारित रहेगी छात्र संख्या

निदेशालय ने निर्देश दिया है कि एक कक्षा में सिर्फ 30 विद्यार्थियों को ही दाखिला दिया जाएगा। यदि नया सेक्शन बनाने की आवश्यकता पड़ती है तो एसएमसी के साथ बैठक करने के बाद ही उसका विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा उसकी लिखित जानकारी उच्च अधिकारियों को भी उपलब्ध करानी होगी। इसी प्रकार यदि किसी विद्यालय को दो पालियों में चलाने की आवश्यकता पड़ती है तो उसकी स्वीकृति भी एसएमसी की बैठक में लिया जाएगा।

90 हैं विद्यालय : बता दें कि मॉडल संस्कृति योजना के तहत जिले में 90 विद्यालयों को शामिल किया गया था। इसमें पांच वरिष्ठ माध्यमिक, जबकि 85 प्राथमिक विद्यालय है। इन विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित केवल अंग्रेजी ही शिक्षा दी जाती है।

विद्यालय प्रमुखों को सूचित कर दिया गया है। कई विद्यालयों में आवेदन फार्म देना भी शुरू कर दिए हैं। ड्रॉ के आधार पर ही दाखिले होंगे। 27 अप्रैल से कक्षाएं भी लगना शुरू हो जाएंगी।

-आशा दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख