पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आप ने बांटी मेलोडी
फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीके चौक पर पेट्रोल-डीजल और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने राहगीरों को मेलोडी टॉफियां बांटकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारों के साथ विरोध जताया। प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा ने बताया कि महंगाई से मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

फरीदाबाद, सरसमल। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बीके चौक पर पेट्रोल-डीजल और महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मेलोडी टॉफियां बांटकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान व्यंग्यात्मक नारों और बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया। प्रदर्शन के दौरान “मेलोडी का प्यार, पेट्रोल 100 पार” और “मेलोडी खाओ, अच्छे दिन भूल जाओ” जैसे नारे लगाए गए। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, खाद्य पदार्थ और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें लगातार महंगी हो रही हैं, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
महंगाई का प्रभाव
उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से परिवहन खर्च भी बढ़ गया है। इसका असर सब्जियों, राशन, दूध और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर पड़ रहा है। नरेश शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाया गया था, लेकिन आज लोग जरूरत का सामान जुटाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
प्रदर्शन में सहभागिता
प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर सतेन्द्र शर्मा, भीम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


