चाचा पर भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप
पलवल के सदर थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के साथ उसके चाचा द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी ने बच्ची को धमकी दी थी। माँ ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

पलवल ,संवाददाता । सदर थाना क्षेत्र में चाचा पर 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति ऑटो ड्राइवर है और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है। इसी का फायदा उठाकर उसके देवर ने पिछले 4 महीनों से उसकी 7 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया।आरोपी ने बच्ची को धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे और उसके भाई-बहनों को जान से मार देगा।
करीब 20 दिन पहले जब मां को बेटी की शारीरिक स्थिति देखकर शक हुआ, तो पूछने पर बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां ने जब यह बात अपने पति को बताई, तो पति ने उल्टा उसके साथ मारपीट की।महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में लिखित शिकायत दी। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके देवर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



