
स्मार्ट सिटी से गुरुग्राम के लिए रवाना हुई हिंद की चादर यात्रा
- 24 नवंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम हिस्सा लेगी- संत महापुरुष विचार-प्रचार एक महत्वपूर्ण योजना : मनोहर लाल फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नौवें सिख गुरु तेग बहादुर साहिब उनके दो शिष्य भाई सती दास, भाई...
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नौवें सिख गुरु तेग बहादुर साहिब उनके दो शिष्य भाई सती दास, भाई मती दास और एक अन्य भक्त भाई दयाला के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित तीसरी हिंद की चादर यात्रा का आयोजन किया है। यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा साहिब से हुआ। यात्रा का आयोजन हरियाणा सरकार एवं हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ कैबिनेट मंत्र विपुल गोयल व विधायक मूलचंद शर्मा व धनेश अदलखा, महापौर प्रवीन जोशी, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा, फरीदाबाद उपमंडल के तीनों जिले के सदस्य रविंद्र सिंह राणा और भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन राम उपस्थित रहे।
------ संत महापुरुष विचार-प्रचार एक महत्वपूर्ण योजना : मनोहर लाल केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने 10-11 वर्षों में समाज के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहलें लागू की हैं। इसी प्रयास का एक महत्वपूर्ण भाग संत महापुरुष विचार प्रचार योजना है, जिसका उद्देश्य विभिन्न समुदायों के संतों, महापुरुषों और ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की शिक्षाओं एवं आदर्शों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है, ताकि समाज में सद्भाव, प्रेरणा और सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन हो सके। भारत की सामाजिक संरचना विविधता से परिपूर्ण है, जहां विभिन्न वर्ग, समुदाय और परंपराएं मिलकर एक सशक्त और समरस सामाजिक ताना-बाना बनाती हैं। फरीदाबाद से तीसरी यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ है, जो 25 नवंबर तक विभिन्न स्थानों से होती हुई कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से एक विशाल समागम आयोजित किया जाएगा। ------- जो बोले सोनिहाल सत श्री अकाल के घोष से शुरू हुई यात्रा हिंद की चादर यात्रा के गुरुग्राम रवाना होने से पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गुरु सिंह सभा साहिब सेक्टर-15 में पहुंच कर मत्था टेका और पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब पाठ का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने गुरु सेवा भी की। इसके पश्चात जो बोले सोनिहाल, सत श्री अकाल के जय घोष के साथ हिंद की चादर का वाहन गुरुग्राम की ओर अग्रसर हुआ। यात्रा फरीदाबाद से गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल होते हुए 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी, जहां राज्य स्तरीय समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और यातायात की व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। स्मार्ट सिटी में कई जगहों पर यात्रा का स्वागत किया गया। ------- 1675 में चांदनी चौक में शहादत दी थी। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि नौवें सिख गुरु तेग बहादुर साहिब, उनके दो शिष्यों भाई मती दास और भाई सती दास, और एक अन्य भक्त भाई दयाला के साथ मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर 1675 में दिल्ली के चांदनी चौक में शहादत को प्राप्त हुए थे। इस बलिदान की स्मृति में उनकी शहादत के उपलक्ष्य में फरीदाबाद में एक हिंद की चादर यात्रा आयोजित किया। शोभा यात्रा के साथ-साथ जिलाभर में एक माह तक गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विविध आयोजन हो रहे है, जिनमें स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों के लिए सेमिनार, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन, संगोष्ठियों के साथ - साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ----- अभिषेक शर्मा

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




