ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबाद30 प्रतिशत महिलाएं परिवार नियोजन के साधनों से दूर

30 प्रतिशत महिलाएं परिवार नियोजन के साधनों से दूर

जिला नागरिक अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया, जिसका शुभारंभ डीसी मनीराम शर्मा ने किया। शुभारंभ के बाद सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा व उप सिविल सर्जन रेखा सिंह ने परिवार कल्याण शाखा की ओर से...

30 प्रतिशत महिलाएं परिवार नियोजन के साधनों से दूर
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादThu, 12 Jul 2018 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला नागरिक अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया, जिसका शुभारंभ डीसी मनीराम शर्मा ने किया। शुभारंभ के बाद सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा व उप सिविल सर्जन रेखा सिंह ने परिवार कल्याण शाखा की ओर से आयोजित प्रदर्शन का निरीक्षण किया व परिवार नियोजन के सभी तरीकों की जानकारी दी।

सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा ने छोटे परिवार की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक महिला का यह अधिकार है कि वह अपनी इच्छानुसार बच्चों को जन्म दे, इसलिए यह दिन महिलाओं के मानव अधिकार के रूप में मनाया जा रहा है। डॉ. रेखा सिंह ने परिवार नियोजन के प्रसाधनों के बारे में पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला पलवल की कुल जनसंख्या 12 लाख है, जिसमें से परिवार नियोजन में महिलाओं की भागीदारी 36 प्रतिशत है, लेकिन पुरुषों की भागीदारी इस कार्यक्रम में केवल 0.3 प्रतिशत है, 25 से 30 प्रतिशत महिलाओं तक परिवार नियोजन के साधन नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने परिवार नियोजन में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में भी बताया। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र आर्या ने अधिक जनसंख्या से वातावरण पर होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। डीसी ने जिले में अच्छे कार्य करने वाले डॉक्टर, स्टाफ नर्स, महिला स्वास्थ्य विजिटर, एएनएम, आशा वर्कर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशंसा पत्र व यादगार चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीर सिंह सहरावत, उप सिविल सर्जन डॉ. अजय माम, डॉ. पल्लवी का पूर्ण सहयोग रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें