ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादफरीदाबाद में जमात के 30 और लोग क्वारंटाइन किए

फरीदाबाद में जमात के 30 और लोग क्वारंटाइन किए

ब्लीगी जमात के करीब 30 लोगों को क्वारंटाइन किया है। विभाग की टीम शहर की कई इलाकों और मस्जिदों में पहुंची। जहां लोगों का हाल जाना। करीब 40 कुछ संदिग्धों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। गौरतलब है...

फरीदाबाद में जमात के 30 और लोग क्वारंटाइन किए
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादWed, 01 Apr 2020 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को तब्लीगी जमात के करीब 30 और लोगों को क्वारंटाइन किया है। इस तरह जमात के लोगों को क्वारंटाइन किए जाने वालों की संख्या बढ़कर 80 पहुंच गई। इसके साथ ही विभाग की टीम शहर की कई इलाकों और मस्जिदों में पहुंची, जहां लोगों का हाल जाना। उधर करीब 40 संदिग्धों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को विभाग की टीम ने तब्लीगी जमात के करीब 50 लोगों को क्वारंटाइन किया था। इसके साथ ही दो दिनों में जिले में कुल 80 लोगों को क्वारंटाइन किया जा चुका है। इनमें करीब 70 फीसदी विदेशी बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास करीब 150 लोगों के जमात से आने की सूचना था। बाकी पर विभाग लेकर लगातार नजर बनाए हुए है।घर और अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में रखे गए लोगस्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर की कई बस्ती और मस्जिदों में जाकर जांच की। इस दौरान कई लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इसके आलावा धौज स्थित अल-फलाह मेडकिल कॉलेज में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में कई लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक घरों में 30 और अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में 50 लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज 60 बेड का वॉर्ड है। इन लोगों पर विभाग के आधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए है।लगातार आभियान जारीउप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल आधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। एहतियात के तौर पर सैंपलिंग के काम में तेजी लाई गई है। वहीं दिल्ली में जमात के चलते जिले में कोरोना ना फैले इसके लिए लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। विभाग की टीम लगातार जांच में जुटी हैं। बुधवार को जमात से जुड़े कई संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं।अधिकतर विदेशीदिल्ली के निजामुद्दीन का मामला सामने आने के बाद सक्रिय हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव और कॉलोनी आदि में जाकर जांच की। इनमें शहर और गांव दोनों ही जगह लोग मिले हैं। कई लोग यमुना किनारे की तरफ हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अभी तक मिले लोगों में करीब 70 फीसदी लोग विदेशी हैं, जो यहां जमात में आए हुए थे। हालांकि इससे पहले बल्लभगढ़ में भी इंडोनेशिया के लोगों की जमात आई थी, जो स्वास्थ्य विभाग की जांच में सही पाए गए थे। बुधवार को जो लोग मिले हैं, उनमें फिलीपिंस, मलेशिया, सऊदी अरब आदि देश के लोग बताए जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें