
महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप
बल्लभगढ़ में एक 29 वर्षीय महिला ने रबर कंपनी के सुपरवाइजर कमलेश पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और जबरन दुष्कर्म...
बल्लभगढ़, संवाददाता। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक रबर की कंपनी में कार्यरत 29 साल की एक महिला कर्मचारी ने कंपनी के ही सुपरवाइजर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और वह उसे ब्लैकमेल करते हुए काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आदर्श नगर की 29 साल की एक महिला ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले 8 साल से रबर की एक कंपनी में काम करती थी। कंपनी में ही कमलेश नामक सुपरवाइजर काम करता था।

उसने कंपनी के पास ही एक कमरा किराये पर लिया हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि 10 सितंबर 2024 को आरोपी कमलेश उसे काम कराने के बहाने अपने कमरे पर ले गया। वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसने वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, एपीजी कंपनी के मालिक अमित गोयल ने बताया कि महिला और सुपरवाइजर कमलेश उनकी कंपनी से काफी समय पहले ही नौकरी छोड़ चुके हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




