पलवल में छात्रा के साथ दुष्कर्म

पलवल में छात्रा के साथ दुष्कर्म

संक्षेप:

पलवल में एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को गर्भपात की गोली खिलाई और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामला...

Aug 29, 2025 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

पलवल, संवाददाता। डरा धमका कर 17 वर्षीय नाबालिग स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी पर गर्भपात की गोली खिलाने व विरोध करने पर परिवार को जान से मारने का भी आरोप है। हसनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दी शिकायत में कहा है कि दोनों पति-पत्नी मजदूरी करके परिवार का लालन-पालन करते हैं। उसकी एक 17 वर्ष की बेटी है और एक 15 वर्ष का बेटा है। आरोप है कि राहुल नामक स्कूल जाते समय उसकी बेटी को परेशान करता था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

युवक ने उसकी बेटी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी को कई बार गर्भपात की गोली भी खिलाई। गांव की पंचायत में मामला शांत हो गया लेकिन फिर से परेशान करने लगा। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जब उसकी बेटी ने आरोपी की बात नहीं मानी तो आरोपी ने उनके घर आकर उसकी बेटी व उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसकी बेटी को घऱ से उठाकर ले जाने की धमकी देते हुए गालियां दी।