ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादपुरानी रंजिश को गोली चलने से 10 घायल

पुरानी रंजिश को गोली चलने से 10 घायल

चांदहट गांव में रविवार सुबह दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष के दौरान फायरिंग में गोली लगने से तीन महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। झगड़े का कारण पुरानी रंजिश...

पुरानी रंजिश को गोली चलने से 10 घायल
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादSun, 25 Mar 2018 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

चांदहट गांव में रविवार सुबह दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष के दौरान फायरिंग में गोली लगने से तीन महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। झगड़े का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।

चान्दहट में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के दौरान झगड़ा शुरू हो गया झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। एक पक्ष की तरफ से 11 राउंड जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से 5-6 राउंड़ गोलियां चलाई गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान 11 साल की एक लड़की को भी गोली लगी है। गोली लगने से बिजेन्द्र , सतपाल , शिवचरण , भूपेन्द्र , वर्षा , ब्रहम, प्रेमवती, हरवती, चन्द्रवती और सुखपाल घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

सिविल अस्पताल में डाक्टर राजकुमार ने बताया बिजेन्द्र और शिवचरण की हालत ज्यादा खराब है अन्य सभी घायलों को गन शॉट लगे हुए हैं। इस बारे में एसएचओ सतबीर सिंह ने बताया कि गांव में झगड़ा होने की सूचना मिली है। झगड़े में अवैध हथियारों से जमकर फायरिंग की गई। करीब आधा घंटे तक झगड़ा हुआ और फायरिंग की गई। इस बारे में अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। अस्पताल में उपचार के लिए गए घायलों का रुक्का पुलिस को मिला है। इस बारे में अभी तक कोई किस दर्ज नहीं किया गया है। शिकायत मिलने पर दोनों तरफ से घायलों के बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें