कलयुग की इंतहा! जमीन के मुआवजे के लिए लालची बेटे-बहू ने ली मां की जान
पुलिस की एक टीम, फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए। मृतक की चूड़ियां टूटी हुई थीं और हाथ में धंसी हुई थीं। उन्होंने बताया कि उनके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे।

फरीदाबाद में जमीन के मुआवजे के लालच में बेटे ने अपनी ही पत्नी के साथ मिलकर 65 वर्षीय बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर बल्लभगढ़ पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बहू पूनम को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी बेटे ललित की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक हत्या को 16 मार्च को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच फरीदाबाद के सेक्टर 67 के माछगर गांव में अंजाम दिया गया। मृतक महिला ओमवती के दो बेटे हैं और दोनों विवाहित हैं। वह कुछ समय से अपने बड़े बेटे ललित और बहू पूनम के साथ रह रही थीं। मृतक महिला का छोटा बेटा अमित और उसकी पत्नी ममता बल्लभगढ़ की भीकम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं।
छोटी बहू को हुआ शक
पुलिस के मुताबिक 16 मार्च को शाम करीब 4 बजे ममता को फोन आया जिसमें उन्हें बताया गया कि उनकी सास का निधन हो गया है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दावा किया कि उनकी सास ने कुछ दिन पहले उनसे कहा था कि ललित और पूनम मुआवजे की रकम हड़पने के लिए उनकी हत्या कर सकते हैं।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को क्या दिखा?
पुलिस की एक टीम, फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए। मृतक की चूड़ियां टूटी हुई थीं और हाथ में धंसी हुई थीं। उन्होंने बताया कि उनके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे।
पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल कर लिया
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। क्राइम ब्रांच के प्रभारी रमेश खत्री ने बताया कि पुलिस ने पूनम को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसकी सास जमीन का मुआवजा और सेक्टर 67 वाला घर अपनी छोटी बहू ममता और बेटे अमित को देना चाहती थीं। 16 मार्च को पूनम और ओमवती के बीच इस मामले पर बहस हुई, जिसके बाद ललित और पूनम ने गुस्से में हमला किया और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


