फरीदाबाद में एक और सफाई कर्मचारी की जहरीली गैस से मौत, जहरीली गैस से चक्कर खाकर नीचे जा गिरा; तीन दिन में तीसरा हादसा
फरीदाबाद में एक सफाई कर्मचारी सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आ गया। इस दौरान उसे चक्कर आए और नीचे गिर गया। आरोप है कि उसे सीवर में उतरने से पहले सिर्फ बेल्ट दी गई थी जबकि ऑक्सीजन मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे।

फरीदाबाद में एक और सफाई कर्मचारी की जहरीली गैस से मौत हो गई। सेक्टर-19 में गुरुवार दोपहर सीवर की सफाई करने उतरे 50 वर्षीय सीवरमैन जोगिंदर पहलवान की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वह गांव औरंगाबाद, पलवल का रहने वाला था। वहीं, तीन दिन में तीसरे सफाई कर्मचारी की मौत से नगर निगम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दो दिन पहले मुजेसर थाना क्षेत्र के जीवन नगर पार्ट-1 में भी सिविल ट्रीटमेंट प्लांट में चैन लगाने गए दो युवक अमन और आकाश की भी इसी तरीके हादसे में मौत हो गई थी। सुरक्षा में गंभीर चूक से सफाई कर्मचारियों की मौत होने से नगर निगम के कर्मचारियों और यूनियन के पदाधिकारियों में रोष गहरा गया है।
जहरीली गैस से चक्कर खाकर नीचे जा गिरा
नगर निगम को फरीदाबाद के सेक्टर-19 स्थित हाउस नंबर 1310 के पास सीवर जाम होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद नगर निगम के नियमित सफाई कर्मचारी जोगिंदर पहलवान अपने साथियों के साथ सीवर की सफाई करने पहुंचा था। जोगिंदर बेल्ट बांधकर सीवर के अंदर सफाई के लिए उतरा था। इसी दौरान सीवर में मौजूद जहरीली गैस के प्रभाव से उसे चक्कर आ गया और वह नीचे गिर गया। वहां मौजूद दूसरे सफाई कर्मचारी ने तुरंत आसपास के लोगों और नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी, सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद जोगिंदर को सीवर से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यूनियन के उपप्रधान बोले, नहीं दिए थे सुरक्षा उपकरण
नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के उपप्रधान बलबीर बाल गुहेर ने बताया कि जोगिंदर नगर निगम फरीदाबाद में नियमित कर्मचारी था। उन्होंने आरोप लगाया कि जोगिंदर को सीवर में उतरने से पहले केवल सुरक्षा बेल्ट दी गई थी, जबकि ऑक्सीजन मास्क और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। यदि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होती तो शायद यह हादसा नहीं होता। मृतक जोगिंदर के तीन बच्चे हैं और यह हादसा ड्यूटी के दौरान हुआ है। उन्होंने प्रशासन और नगर निगम से मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता और सरकारी लाभ देने की मांग की है। वहीं, सेक्टर-19 चौकी प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। सफाई कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में हुई थी दो की मौत
फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट-1 स्थित नगर निगम के सरकारी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में मंगलवार सुबह दो युवा कर्मचारियों की टैंक के भीतर जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई थी। आकाश सेफ्टी बेल्ट बांधकर गहरे टैंक के भीतर उतर रहा था। उसी दौरान अचानक टैंक से उठी जहरीली गैस से वह बेसुध हो गया और सेफ्टी बेल्ट बीच से टूट गई और जहरीली गैस से भरे टैंक में जा गिरा। अमन उसे बचाने के लिए नीचे कूद गया, लेकिन पैर फिसलने की वजह से वह भी टैंक में गिर गया। वहां मौजूद तीसरा कर्मचारी विपिन भी उन्हें बचाने के लिए अपनी सेफ्टी बेल्ट बांधकर नीचे उतरने लगा तो टैंक से निकल रही जानलेवा गैस का असर उस पर भी होने लगा। उसका सिर चकराया और वह भी नीचे गिरने ही वाला था कि किनारे पर खड़े अन्य कर्मचारियों ने समय रहते उसे ऊपर खींच लिया।
रिपोर्ट - मोना देवी
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


