तीन बच्चे संभालते-संभालते परेशान हुई मां! पेपर कटर से काटा 2 साल के बेटे का गला

By Mohit
पीटीआई, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में एक मां ने अपने ही 2 साल के बच्चे पर कथित तौर पर पेपर कटर से हमला कर दिया। इस दौरान बच्चे के गले पर वार किया और फिर उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

Crime
पति का आरोप है कि महिला अक्सर बच्चों के साथ मारपीट करती है।

फरीदाबाद से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शिव एन्क्लेव पार्ट-3 में एक मां ने कथित तौर पर अपने ही दो साल के बच्चे पर धारधार पेपर कटर से हमला कर दिया। आरोपी महिला के तीन बच्चे हैं और बताया जा रहा है कि वह बच्चों की देखभाल से इस हद तक परेशानी हुई कि उसने गुस्से में आकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, इस हमले में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और एक सिटी कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पति ने क्या-क्या आरोप लगाए?

पुलिस के मुताबिक, शिव एन्क्लेव पार्ट-3 के निवासी कृष्ण कुमार ने घटना के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई जिसमें बताया कि उसकी शादी को पांच साल हो चुके हैं और तीन बच्चे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का बच्चों के प्रति काफी खराब व्यवहार है और अक्सर गुस्से में आकर उनपर हमला करती है

घर पर अकेली थी तभी मारपीट शुरू की

पुलिस ने कहा कि जांच में सामने आया है कि पति और सास के काम पर जाने के बाद महिला 26 अगस्त की दोपहर को घर तीनों बच्चों के साथ अकेली थी। इस दौरान महिला ने अपने दो साल के बच्चे के साथ मारपीट की।

वापस लौटा पिता तो पेपर कटर से हमला

इसके बाद पिता घर पर वापस लौटा और बच्चे को बचाने की कोशिश और इसी दौरान महिला ने कथित तौर पर घर पर रखे पेपर कटर के जरिए बच्चे का गला काट दिया।

बच्चा बुरी तरह घायल हुआ तो अस्पताल लेकर पहुंचे

पुलिस ने आगे बताया कि हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि महिला ने शायद बच्चों की देखभाल करते-करते परेशान हो गई थी।

पुलिस बोली- तनाव और गुस्से से जूझ रही थी महिला

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि 'हमने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और वह कथित तौर पर 26 अगस्त को मानसिक तनाव और गुस्से से जूझ रही थी। इस दौरान पेपर कटर से बच्चे पर हमला कर दिया था। महिला को कोर्ट में पेश किया गया और बाद में जेल भेज दिया गया।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsफरीदाबादतीन बच्चे संभालते-संभालते परेशान हुई मां! पेपर कटर से काटा 2 साल के बेटे का गला