फरीदाबाद कैले की कीमत पर सीनियर HR मैनेजर की हत्या, एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दबोचे दो और आरोपी
आरोपियों में से एक को क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे ने सरेंडर कर दिया।

फरीदाबाद में पिछले गुरुवार इलेक्ट्रिक गाड़ी कंपनी के सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह हत्या केले की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी। आरोपियों में से एक को क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि इससे पहले इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
चार अक्टूबर को एचआर मैनेजर लक्ष्मण की डीलर चौक पर दो आरोपियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना तब हुई जब फल बेचने वाले के साथ एक दर्जन केले के लिए 100 मांगने को लेकर उनकी बहस हो गई थी। फल बेचने वाले रिंकू ने अपने साथियों को बुलाया, जिन्होंने लक्ष्मण और उनके भतीजे महेश पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में महेश घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है।
भागने की कोशिश में पुलिस पर चलाई गोली
फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ यशपाल यादव ने बताया कि मुठभेड़ सेक्टर 62 में रात करीब 2 बजे हुई, जब दोनों आरोपी सीवर-पाइप के गोदाम में छिपे हुए पाए गए। उन्होंने कहा, क्राइम ब्रांच की टीम को उनकी लोकेशन के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने छापेमारी की। इस दौरान तरुण उर्फ नवीन ने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर गोली चला दी।
उन्होंने बताया कि तरुण ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की। उक्राइम ब्रांच के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और तरुण के पैर में गोली लग गई। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया और इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया।
पहले तीन गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मौके से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल फरीदाबाद के ऊंचा गांव के रहने वाले तरुण ने पुलिस पर फायरिंग करने के लिए किया था। मुठभेड़ शुरू होने से पहले तरुण का साथी जतिन सरेंडर कर चुका था। इससे पहले, इस मामले में प्रशांत, नमन और आकाश नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।


