फरीदाबाद में पुराने वाहनों को हटा रहे लोग, क्या वजहें; किन गाड़ियों की ओर रूझान?

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में लोगों का पुरानी गाड़ियों से मोहभंग हो रहा है। अब लोग 8 से 10 साल के बजाय तीन-चार साल में ही कारें बेच दे रहे हैं। क्या है इसकी वजहें? किन गाड़ियों के प्रति बढ़ रहा रूझान?

फरीदाबाद में पुराने वाहनों को हटा रहे लोग, क्या वजहें; किन गाड़ियों की ओर रूझान?
फरीदाबाद में लोगों का पुरानी गाड़ियों से मोहभंग हो रहा है।

फरीदाबाद में पुरानी कारों की खरीद-बिक्री का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। खासकर 2024 से पहले बनी गाड़ियों की बिक्री अधिक हो रही है। इधर लोगों में ईवी और सीएनजी कारों को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ा है। इससे लोग पुरानी गाड़ियां जल्दी बेच रहे हैं। वाहन मालिक अब लंबे समय तक कार चलाने के बजाय तीन से चार साल में ही उसे बेचकर नया वाहन लेने में रुचि दिखा रहे हैं। बाजार में सीएनजी ओर इलेक्ट्रिक कारों की मांग भी लगातार बढ़ रही है।

पुरानी कारों को हटा रहे लोग

फरीदाबाद में 30 से अधिक कार शोरूम हैं। इनमें रोजाना लगभग 120 से 150 बिकते हैं। कार शोरूम पर पहुंचने वाले ग्राहकों में पुरानी कारों को बेचने का भी रुझान खूब देखने को मिल रहा है। पुरानी गाड़ियों के कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार, पहले आमतौर पर वाहन मालिक अपनी कार को आठ से दस साल तक इस्तेमाल करने के बाद बेचते थे।

इन बातों की शिकायतें कर रहे कार मालिक

वहीं कार डीलरों के अनुसार, आजकल कुछ वाहन मालिक ई-20 मिश्रण से इंजन, ईंधन प्रणाली और माइलेज से जुड़ी दिक्कतों की शिकायत कर रहे हैं। इसके चलते कई लोग अपनी पुरानी पेट्रोल कारों को जल्द बेचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे वाहनों की कीमत पर भी असर पड़ रहा है और ग्राहक कम दाम लगाने लगे हैं। हालांकि, वाहन विशेषज्ञों के मुताबिक गाड़ी पर असर उसके मॉडल, इंजन, रखरखाव और ईंधन की गुणवत्ता समेत कई चीजें पर निर्भर करता है।

इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों की ओर रूझान

पेट्रोल पर खर्च कम करने और ई-20 पेट्रोल के कारण लोग अब इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना अधिक दूरी तय करने वाले वाहन मालिकों के बीच सीएनजी कारों की मांग विशेष रूप से बढ़ी है। वहीं एक ही शहर में आवाजाही करने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को तवज्जो दे रहे है।

पुरानी गाड़ियों का बढ़ेगा कारोबार

बाजार में केवल छोटी कारों की ही मांग नहीं है। एसयूवी वह अन्य बड़ी गाड़ियों की संख्या भी बढ़ रही है। इससे पुरानी बड़ी गाड़ियों का बाजार मजबूत हुआ है। कार कारोबारियों के मुताबिक, कम अवधि में वाहन बदलने से तीन से चार साल पुरानी गाड़ियों की संख्या बाजार में और बढ़ सकती है। खरीदार भी कीमत के साथ वाहन की हालत, माइलेज, सर्विस रिकॉर्ड और ईंधन के विकल्प को प्राथमिकता दे रहे हैं।

अब तीन-चार साल में ही गाड़ियां बेच रहे लोग

डीसीएस मोटर्स नीलम चौक के महाप्रबंधक गोल्डी सलूजा ने बताया कि पहले लोग कार को लंबे समय तक चलाते थे, लेकिन अब तीन-चार साल में वाहन बदल रहे हैं। सीएनजी कारों की मांग भी बढ़ी है। ग्राहक पेट्रोल कार खरीदने से पहले इथेनॉल और उसके असर को लेकर सवाल जरूर पूछ रहे हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsफरीदाबाद में पुराने वाहनों को हटा रहे लोग, क्या वजहें; किन गाड़ियों की ओर रूझान?