फरीदाबाद: 4 मंजिला भवनों से जल्द अतिक्रमण हटाने के आदेश, चलेगा अभियान

Krishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश पर स्टिल्ट पार्किंग और 4 मंजिला भवनों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। सड़कों और पार्किंग क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को 22 अप्रैल तक हटाकर सभी विभागों को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

फरीदाबाद: 4 मंजिला भवनों से जल्द अतिक्रमण हटाने के आदेश, चलेगा अभियान

हरियाणा सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला भवनों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। सरकार ने सभी संबंधित विभागों को आदेश दिया है कि वे 22 अप्रैल तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रिपोर्ट सौंपें। विशेष रूप से सड़कों के किनारे, हरित क्षेत्रों और दीवारों के रूप में किए गए अवैध कब्जों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्टिल्ट पार्किंग क्षेत्र के अवैध निर्माण और गलत उपयोग पर भी रोक लगा दी गई है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर इन अवैध निर्माणों की पहचान करने और कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

4 मंजिला भवनों से अतिक्रमण हटाने के आदेश

हरियाणा सरकार ने स्टिल्ट पार्किंग के साथ चार मंजिला भवनों से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। सभी विभागों को 22 अप्रैल तक कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा गया है। दरअसल, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से स्टिल्ट प्लस 4 मंजिल नीति पर रोक लगाए जाने के बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाए हैं।

सड़कों से तुरंत हटाएं अतिक्रमण

मामले की सुनवाई पूरी होने तक इस नीति पर रोक जारी रहेगी। इसके पालन के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने जिला योजनाकारों और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सड़कों के मार्ग अधिकार पर किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए।

आदेश की प्रति वेबसाइट पर अपलोड

इनमें हरित क्षेत्र, लॉन, लैंडस्केप और दीवारों के रूप में किए गए कब्जे शामिल हैं। साथ ही स्टिल्ट पार्किंग क्षेत्र में किए गए अवैध उपयोग और निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने अपने आदेश की प्रति वेबसाइट पर अपलोड कर दी है, ताकि सभी एजेंसियां समय पर कार्रवाई सुनिश्चित कर सकें।

चलाया जाएगा अभियान

अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध निर्माणों की पहचान कर उन्हें हटाने को कहा गया है। इस बारे में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

30 कॉलोनियों में 5 दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान

इस बीच गुड़गांव की 30 कॉलोनियों में 5 दिन का बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होने जा रहा है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की 8 टीमें पुलिस बल के साथ मिलकर सड़कों को कब्जा मुक्त करेंगी। डीटीपीई अमित मधोलिया के अनुसार, कई लोगों ने सड़कों पर अवैध रूप से पार्क, किचन गार्डन, कमरे और ऊंचे रैंप बना लिए हैं, जिन्हें बुलडोजर से तोड़ा जाएगा। यह कार्रवाई डीएलएफ फेज-1 से शुरू होकर सुशांत लोक, पालम विहार और साउथ सिटी जैसी प्रमुख कॉलोनियों तक चलेगी। प्रशासन ने लोगों से खुद ही अतिक्रमण हटाने की अपील की है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।