Hindi Newsएनसीआर NewsFaridabad Municipal Corporation new headquarter will be built like Delhi Civic Centre what will be its special features
दिल्ली सिविक सेंटर की तर्ज पर बनेगा फरीदाबाद नगर निगम का नया मुख्यालय, 8 मंजिल भवन में क्या होगा खास

दिल्ली सिविक सेंटर की तर्ज पर बनेगा फरीदाबाद नगर निगम का नया मुख्यालय, 8 मंजिल भवन में क्या होगा खास

संक्षेप:

फरीदाबाद सेक्टर-12 में बन रहे फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय का रुका हुआ काम नए साल में दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से 29 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। 

Dec 15, 2025 08:58 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद सेक्टर-12 में बन रहे फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय का रुका हुआ काम नए साल में दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से 29 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। करीब 8 मंजिल बनने वाले इस नए भवन को दिल्ली के सिविक सेंटर की तर्ज पर बनाने की तैयारी की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दस साल पहले 7 जून 2015 को सेक्टर-12 में नया निगम मुख्यालय बनाने की घोषणा की थी। इसे सात मंजिला बनाया जाना था। इसमें दो बेसमेंट के साथ-साथ पार्षदों के लिए अलग कमरे, अधिकारियों के लिए कमरे, कॉन्फ्रेंस हॉल आदि का प्रावधान है। नगर निगम ने करीब 42 करोड़ 40 लाख का प्रस्ताव बना ठेकेदार को काम सौंप दिया था। ठेकेदार ने 25 अक्टूबर 2018 को काम शुरू कर दिया था और अक्टूबर 2021 में इसे पूरा करना था। हालांकि, वित्तीय गड़बड़ी के कारण काम को बीच में रोक दिया गया।

गड़बड़ी की जांच विजिलेंस को सौंप दी गई। चार वर्ष बाद नगर निगम के निर्माणाधीन मुख्यालय के बचे काम को दोबारा शुरू करने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि पिछले दिनों निगम मुख्यालय की बिल्डिंग को एफएमडीए को सौंपने की बात भी सामने आई थी।

सिविक सेंटर की खासियत

दिल्ली के सिविक सेंटर में कई ब्लॉक हैं। इसमें 100 फीसदी पावर बैकअप, सात प्रवेश/निकास द्वार, कई लिफ्ट और ढाई हजार कारों के लिए बेसमेंट पार्किंग की सुविधा है। इसमें आर्ट गैलरी, ऑडिटोरियम, मीटिंग हॉल, मीडिया सेंटर और कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था है।

दो हजार गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी

नई योजना के अनुसार, मुख्यालय परिसर में लगभग दो हजार गाड़ियों की पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी। इससे आसपास के इलाकों में लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा परिसर में होटल और रेस्टोरेंट की सुविधा भी प्रस्तावित है, ताकि कर्मचारियों, आगंतुकों और शहर में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम ,''फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय को दोबारा बनाने की योजना है। सरकार ने हाल ही में बजट पास कर दिया है। जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।