Hindi Newsएनसीआर Newsfaridabad gang rape paraded in jail victim identifies accused
फरीदाबाद गैंगरेप: जेल में आरोपियों की परेड, पीड़िता ने दोनों को पहचाना

फरीदाबाद गैंगरेप: जेल में आरोपियों की परेड, पीड़िता ने दोनों को पहचाना

संक्षेप:

फरीदाबाद में चलती एंबुलेंस में हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की पीड़िता ने पहचान कर ली है। नीमका जेल में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई। पीड़िता ने 10 के बीच खड़े आरोपियों को पहचान लिया। 

Jan 08, 2026 09:08 pm ISTKrishna Bihari Singh पीटीआई, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद में चलती एंबुलेंस में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले के दोनों आरोपियों की पीड़िता ने पहचान कर ली है। नीमका जेल में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिनाख्त परेड कराई गई जिसमें पीड़िता ने 10 अन्य बंदियों के बीच खड़े दोनों आरोपियों को स्पष्ट रूप से पहचान लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल इको वैन एंबुलेंस को पहले ही जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिनाख्त परेड

पुलिस ने बताया कि सड़क पर दौड़ती एंबुलेंस में सामुहिक दुष्कर्म की शिकार 25 साल की महिला ने शिनाख्त परेड के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस को इस मामले में काफी सबूत मिल गए हैं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी। नीमका जेल में आरोपियों की शिनाख्त परेड एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराई गई। पीड़िता ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली।

10 के बीच से दोनों को पहचाना

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बादए पुलिस बुधवार को पीड़िता को लेकर नीमका जेल पहुंची। वहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में शिनाख्त परेड कराई गई जिसमें दोनों आरोपियों को 10 अन्य बंदियों के साथ खड़ा किया गया था। सभी बंदियों का कद काठी में एक जैसे थे। फिर भी पीड़िता ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया। इस दौरान जांच अधिकारी और जेल अधीक्षक भी वहां मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:फरीदाबाद गैंगरेप पीड़िता की होगी एक और सर्जरी, पुलिस से ऐक्शन रिपोर्ट तलब
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में ही हुई थी हैवानियत
ये भी पढ़ें:नूंह में 2 पक्षों में जमकर पत्थरबाजी, कई घायल; पुलिस फोर्स ने संभाली स्थिति

मथुरा और झांसी हैं आरोपी

गाड़ी से फेंके जाने के कारण पीड़िता के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मथुरा और झांसी के रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों ही आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। आरोपी एक प्राइवेट अस्पताल की एम्बुलेंस में ड्राइवर और हेल्पर के तौर पर काम करते थे। पीड़िता के परिवार के बयान पर कोतवाली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।