ऊंची लपटें, काला धुआं और एक किलोमीटर तक धमाकों की आवाज, फरीदाबाद वर्कशॉप में कैसे लगी भीषण आग

Feb 16, 2026 10:32 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबद के सेक्टर-24 मुजेसर स्थित कालका ऑयल कटर वर्कशॉप में सोमवार को अचानक जोरदार धमाके के साथ भीषण आग लग गई। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ऊंची लपटें, काला धुआं और एक किलोमीटर तक धमाकों की आवाज, फरीदाबाद वर्कशॉप में कैसे लगी भीषण आग

फरीदाबद के सेक्टर-24 मुजेसर स्थित कालका ऑयल कटर वर्कशॉप में सोमवार को अचानक जोरदार धमाके के साथ भीषण आग लग गई। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे क्षेत्र में काला धुआं फैल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों और दुकानों में बैठे लोग सहम गए और तुरंत बाहर निकल आए। हर तरफ खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा था।

कंपनी के पीछे की गली में पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही रोक दी। सूचना मिलते ही दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक मुजेसर स्थित मैसर्स कालका ऑयल कटर वर्कशॉप में सीएनसी मशीन से स्टील और एल्मुनीयम की कटिंग का काम होता है। सोमवार शाम करीब 4:00 बजे एक क्रेन में वेल्डिंग हो रही थी। वेल्डिंग की चिंगारी से आग वर्कशॉप में लग गई। इस आग को बुझा लिया गया। लेकिन इस बीच आग की चिंगारी वर्कशॉप के बराबर में दुकानों के बाहर रखे तेल और केमिकल के ड्रमों में जा गिरी। इससे आग अधिक भयावह हो गई।

कुछ ही मिनटों में तेज धमाकों के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। इस आगजनी में मौके पर लोगों को बचाने पहुंचे सब-इंस्पेक्टर रवि, सिपाही अजनेश, एसपीओ अभिषेक, दो फायर ब्रिगेडकर्मी, मनोज, लुकमान, अनीष, राकेश, विपिन, रविंद्र, सोनू, शीशपाल, अशोक, प्रदीप सहित 35 लोग झुलस गए। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि आग के पुख्ता कारण का पता नहीं चल सका है। फिलहाल लोगों का उपचार करवाना प्राथमिकता है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
;;;