पत्नी ने प्रेमी संग मिल किया पति का कत्ल, लाश घर के पास जमीन में दबाई; फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में एक और व्यक्ति अवैध संबंधों की बलि चढ़ गया है। पत्नी ने प्रेमी संग रिश्ते में रोड़ा बनने पर साजिश रचकर पति की हत्या करा दी और लाश घर के पास एक गड्ढे में दबा दी। पुलिस ने इस मामले का का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime Scene representative image
क्राइम सीन। सांकेतिक तस्वीर

फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र के गांव मोजाबाद में 42 वर्षीय श्यामवीर की हत्या के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने महज 24 घंटे के अंदर सुलझाते हुए उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर हत्या के बाद शव को घर के पास गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया था। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी केशव निवासी जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश और कामत निवासी जिला महोबा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि कामत मृतक के साथ ही गांव मोजाबाद स्थित मकान में रहता था। इसी दौरान उसके मृतक की पत्नी केशव के साथ अवैध संबंध हो गए थे।

शराब के नशे में अक्सर झगड़ा करता था

पुलिस के मुताबिक, श्यामवीर को पत्नी और कामत के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी। इसे लेकर वह पत्नी के साथ शराब के नशे में अक्सर झगड़ा करता था। इसके चलते दोनों ने श्यामवीर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

24 अगस्त को मिली शव दबे होने की सूचना

पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त को फरीदाबाद कंट्रोल रूम से तिगांव थाना पुलिस को एक व्यक्ति के जमीन में दबे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला गया। मृतक के भाई रामबीर निवासी गांव धाधउ, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश की शिकायत पर तिगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने जांच आगे बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। इस दौरान सख्ती करने पर दोनों टूट गए और हत्या करने की बात कबूल कर ली।

इंटरलॉकिंग टाइल से सिर पर वार कर हत्या

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त की शाम कामत ने श्यामवीर को शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो कामत ने इंटरलॉकिंग टाइल से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। वहीं, पत्नी केशव ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया, ताकि अंदर की आवाज बाहर न जा सके।

24 घंटे में गिरफ्तारी से खुला हत्या का राज

हत्या के बाद दोनों ने घर के पास गड्ढा खोदकर शव को मिट्टी में दबा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस हत्या में इस्तेमाल सामान और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsफरीदाबाद : पत्नी ने प्रेमी संग मिल किया पति का कत्ल, लाश घर के पास जमीन में दबाई