Hindi Newsएनसीआर Newsfaridabad crime five year old girl kidnapped and murdered accused apprehended
फरीदाबाद: किडनैप कर 5 साल के बच्ची की हत्या, रेप की आशंका, झाड़ियों में मिली लाश

फरीदाबाद: किडनैप कर 5 साल के बच्ची की हत्या, रेप की आशंका, झाड़ियों में मिली लाश

संक्षेप:

फरीदाबाद में 5 साल की एक बच्ची को किडनैप करने के बाद उसी मोहल्ले के एक आदमी ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। बच्ची के साथ रेप की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Dec 10, 2025 01:09 am ISTKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद के पल्ला के हरकेश नगर में एक पड़ोसी युवक ने चॉकलेट खिलाने के बहाने पांच साल की बच्ची को अगवा कर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं… पुलिस ने देर रात CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को हरकेश नगर से गिरफ्तार कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़िता का परिवार बिहार का रहने वाला है। हरकेश नगर निवासी पांच वर्षीय बच्ची सोमवार शाम को अपने घर के आस-पास खेल रही थी। करीब 4:30 बजे खेलते हुए गायब हो गई। बेटी के गायब होने का पता चला तो बच्ची के माता पिता आस-पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर बच्ची की तलाश करने लगे। कुछ पता नहीं चलने पर उन्होंने रात करीब 8:00 बजे इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बच्ची को खोजना शुरू किया। फिर भी बच्ची का कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने के बाद बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका को देखते हुए डीसीपी (सेंट्रल) उषा जी ने सेंट्रल पुलिस जोन के सभी एसएचओ को बच्ची को तलाशने के लिए हरकेश नगर भेज दिया।पुलिस ने वहां सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पता चला कि पड़ोस में रहने वाला 27 वर्षीय पिंटू नामक युवक बच्ची को ले जाता हुआ दिख रहा है।

पुलिस ने दबिश देकर उपरोक्त युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सोमवार देर रात बच्ची की गला घोंटकर हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी पुलिसकर्मियों को आगरा नहर किनारे हरकेश नगर की झाड़ियों में ले गया। वहां से आरोपी ने बच्ची का शव बरामद करवा दिया। वहीं उसके मुंह में भी कुछ ठूंसा हुआ था। पुलिस ने बच्ची के शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पल्ला थाना पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर हत्या और अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले के हमजापुर गांव का रहने वाला है। वह दो बच्चों का पिता है। आरोपी हरकेश नगर में रबड़ के उत्पाद बनाने वाली एक फैक्टरी में हेल्पर के तौर पर नौकरी करता था। आरोपी को नशे का आदी बताया जा रहा है। आरोपी की पत्नी और बच्चे भी करीब दो माह पहले उसे छोड़कर चले गए थे। फिलहाल वह अकेला रहता था।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।