Hindi Newsएनसीआर NewsFaridabad crime branch special team deployed outside Al-Falah University, maintaining records of those leaving
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के बाहर क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम तैनात, सभी बाहर जाने वालों का रिकॉर्ड तैयार

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के बाहर क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम तैनात, सभी बाहर जाने वालों का रिकॉर्ड तैयार

संक्षेप:

दिल्ली धमाका मामले में आतंकी साजिश का खुलासा होने और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के नौगाम थाने में कल रात हुए ब्लास्ट को देखते हुए फरीदाबाद के धौज में स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सुरक्षा अचानक कड़ी कर दी गई है। यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम तैनात कर दी गई है। 

Nov 15, 2025 02:11 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद, धनंजय चौहान
share Share
Follow Us on

दिल्ली धमाका मामले में आतंकी साजिश का खुलासा होने और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के नौगाम थाने में कल रात हुए ब्लास्ट को देखते हुए फरीदाबाद के धौज में स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सुरक्षा अचानक कड़ी कर दी गई है। यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम तैनात कर दी गई है। टीम लगातार यूनिवर्सिटी में आने-जाने वाले हर वाहन और व्यक्ति की गहन जांच कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि जांच के लिए आने वाली सरकारी टीमों को निशाना बनाया जा सकता है, इसलिए यूनिवर्सिटी की परिधि को हाई-रिस्क जोन मानते हुए अतिरिक्त सुरक्षा घेरे में लिया गया है।

ये भी पढ़ें:नूंह के खाद विक्रेता ने डॉ. मुजम्मिल को दिया था 300 KG अमोनियम नाइट्रेट

पुलिस और सरकारी वाहनों की निगरानी के लिए अलग से पॉइंट बनाया गया है, जहां हर मूवमेंट की रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। सुरक्षा में अचानक बढ़ी सख्ती से यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है, जबकि जांच टीमें लगातार जानकारी जुटाने में लगी हैं। सुबह से पुलिस की चार गाड़ियां यहां आ चुकी है।

मेन गेट पर रजिस्टर में एंट्री के बाद ही बाहर जाने की अनुमति

अल-फलाह यूनिवर्सिटी में चल रही जांच और हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए प्रशासन ने अब कैंपस से बाहर जाने वाले छात्रों, स्टाफ और अन्य लोगों का पूरा रिकॉर्ड तैयार करना शुरू कर दिया है। मेन गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी बाहर जाने वाले हर व्यक्ति का नाम, समय और पहचान से जुड़ी डिटेल रजिस्टर में दर्ज कर रहे हैं। रजिस्टर में एंट्री के बाद ही किसी को बाहर जाने की अनुमति दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:उमर ने पढ़ाई के बहाने दोगुने रेट पर खरीदा था अमोनियम नाइट्रेट, एडवांस में दी रकम

अधिकारियों के अनुसार, यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है ताकि आगामी दिनों में जांच के दौरान पुलिस को किसी भी व्यक्ति की आवाजाही का सटीक डिटेल मिल सके। इससे जांच में शामिल किए जाने वाले लोगों की पहचान करने और आवश्यक पूछताछ करने में आसानी होगी। सुरक्षा कर्मियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि रजिस्टर में एंट्री के बिना किसी को भी यूनिवर्सिटी परिसर से बाहर न जाने दें।

छात्रों और स्टाफ का कहना है कि सुरक्षा बढ़ाने के कदम जरूरी हैं, हालांकि अचानक सख्ती से उन्हें कुछ असुविधा भी हो रही है। फिलहाल प्रशासन का फोकस कैंपस में आने-जाने वालों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने और किसी भी संभावित गड़बड़ी को रोकने पर है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।