Hindi Newsएनसीआर Newsfaridabad and badkhal tehsil sectors changed haryana cabinet significant decision
फरीदाबाद और बड़खल तहसील के सेक्टर बदले गए, हरियाणा कैबिनेट का अहम फैसला

फरीदाबाद और बड़खल तहसील के सेक्टर बदले गए, हरियाणा कैबिनेट का अहम फैसला

संक्षेप:

हरियाणा कैबिनेट ने सोमवार को प्रशासनिक सुविधा और जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए छह जिलों के 17 गांवों और सेक्टरों को एक तहसील से दूसरी तहसील में ट्रांसफर करने की मंजूरी दी।

Dec 09, 2025 09:03 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, चंडीगढ़/फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

हरियाणा कैबिनेट ने सोमवार को प्रशासनिक सुविधा और जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए छह जिलों के 17 गांवों और सेक्टरों को एक तहसील से दूसरी तहसील में ट्रांसफर करने की मंजूरी दी। जिला फरीदाबाद की फरीदाबाद और बड़खल तहसील के इलाके भी इसमें शामिल हैं। इस फैसले का उद्देश्य सेवाओं की डिलीवरी तेज करना और प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की। उन्होंने कहा कि यह फैसला जनता को बेहतर सेवा सुविधाएं देने और अफसरों के कामकाज में तेजी लाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इलाकों की तब्दीली से लोगों को अपने कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सीएम ने इसे सुशासन की दिशा में बड़ा कदम बताया।

इन इलाकों को बदला : मंत्रिमंडल के फैसले के मुताबिक बड़खल तहसील में आने वाले सेक्टर-15, 15ए, 16ए अब फरीदाबाद तहसील में आएंगे और फरीदाबाद तहसील में आने वाले सेक्टर 21ए, 21बी अब बड़खल तहसील में आएंगे।

गांव बरेली कलां में जमीन पंजीकरण की तहसील बदली

वहीं, रेवाड़ी के गांव बरेली कलां में जमीन की खरीद-फरोख्त का पंजीकरण अब रेवाड़ी तहसील में होगा। पहले यह गांव पाल्हावास उप-तहसील में था। दूरी अधिक होने के चलते जिला उपायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर तहसील क्षेत्र में बदलाव किया है। रेवाड़ी के इस गांव के अलावा गांव मंदोला की रजिस्ट्री अब महेंद्रगढ़ तहसील में होगी, पहले यह सतनाली तहसील में होती थी। कैबिनेट की बैठक में यमुनानगर, फरीदाबाद, सिरसा और झज्जर के तहसील और उप तहसील अंतर्गत आने वाले 15 गांवों में तहसील क्षेत्र में बदलाव किया है।

नगर पालिका अधिनियम 2025 को मंजूरी

● हरियाणा कैबिनेट ने शहरों में बेहतर प्रशासन और पारदर्शिता लाने के लिए नया हरियाणा नगर पालिका अधिनियम–2025 लागू करने की मंजूरी दी है। यह नया कानून मौजूदा 1973 और 1994 के अधिनियमों की जगह लेगा और सभी नगर निकायों को एक ही ढांचे में लाएगा।

● वर्तमान में 87 नगरपालिकाएं दो अलग-अलग कानूनों के तहत चल रही हैं, जिससे कई तरह की दिक्कतें पैदा होती थीं।

● नए अधिनियम में नगर निकायों को कर और शुल्क निर्धारित करने का अधिकार दिया गया है।

● कर्मचारियों के लिए सामान्य सेवा नियम बनेंगे। तबादला और पदोन्नति विवाद कम होंगे।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।